मप्र सरकार की स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत नगर स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई शास कन्या उच्च माध्य विद्यालय में आयोजित साईकिल वितरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चौधरी सुजीत सिंह जी व कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी शामिल हुए ।
मप्र शासन की निशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत नगर स्थित शास सांदीपनि बालक माध्य शाला के साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी शामिल हुए ।पूर्व विधायक श्री दुबे ने नपा अध्यक्ष पूर्णिमा शरद जैन, नपा उपाध्यक्ष सिरपत नायक, नपा सभापति महेंद्र वर्मा, पार्षद अर्जुन रघुवंशी समेत भाजपा नेताओं द्वारा शाला अंतर्गत कक्षा 6-8 वीं के 34 छात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई ।पूर्व विधायक श्री दुबे ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के हित और शिक्षा को बढ़ावा देने की है योजना से विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर पूरे देश में अपने समाज ग्राम जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करे ।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के आदेशानुसार समस्त जिले भर में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर ज्ञापन सौंपा गया।इसी श्रृंखला में दिनांक 01 मई 2025 को मजदूर दिवस के अवसर पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ छिंदवाड़ा जिला इकाई द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
इस कार्यक्रम में हम जलवायु परिवर्तन के कारण बदलते मौसम और असमान बारिश के पैटर्न से उत्पन्न हो रहे जल संकट पर चर्चा करेंगे। "मौसम की मार, पानी की तकरार" से लेकर "धरती प्यासी, आसमान बेपरवाह" जैसे गंभीर मुद्दों पर गहराई से विचार किया जाएगा। हम समझेंगे कि कैसे सूखा और बाढ़ दोनों ही हमारे जल संसाधनों को प्रभावित कर रहे हैं, और इन समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक और व्यक्तिगत स्तर पर क्या समाधान हो सकते हैं। हम आपसे जानना चाहते हैं – आपके इलाक़े में पानी की क्या स्थिति है? क्या आपने कोई जल संरक्षण के उपाय अपनाए हैं? या आप इस दिशा में कोई क़दम उठाने की सोच रहे हैं?
Transcript Unavailable.
इस कार्यक्रम में हम जानेंगे जल संरक्षण और ऊर्जा बचत से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में। साथ ही, यह कार्यक्रम बताएगा कि आप इन योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं और अपने गाँव के विकास में कैसे योगदान दे सकते हैं। स्वच्छ पानी और सतत ऊर्जा के महत्व को समझते हुए, हम एक बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाएंगे। क्या जल सरंक्षण की योजनाओं के बारे में आपने भी सुना है, क्या आप इन योजनाओं का लाभ आपने भी उठाया है, क्या आपके गाँव में जल सरंक्षण की कोई प्रेरणादायी कहानी है ?
रामाकोना -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में राष्ट्रीय सेवा योजना के नवागत स्वयं सेवकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम सोमवार को आयोजित हुआ।कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शोभाराम मेहरा ,रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर एवं जिला संगठक डॉ.रविन्द्र नाफडे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात नवागत स्वयंसेवकों का, वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने तिलक एवं बैज लगाकर रासेयो परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी श्रोताओं के विचार
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी जानकारी
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे सरकारी बीमा योजना से जुड़ी जानकारी
