कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा आज छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम भुतेरा का औचक निरीक्षण किया गया एवं ग्रामवासियों की समस्या सुनी गईं। जिसमें ग्रामवासियों ने बताया कि सड़क के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही है, जिसके सुधार के लिए ग्राम सचिव को आदेशित किया गया।कुछ ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या के संबंध कलेक्टर को अवगत कराया, जिसके लिए मौके पर मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल्दी से जल्दी पेयजल की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज चौरई विकासखंड के ग्राम तुमडा पहुंचे और चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। ग्रामवासियों ने बताया कि सड़क के किनारे लगे ट्रांसफार्मर में कभी - कभी स्पार्किंग होती है, जिससे बिजली की समस्या उत्पन्न होती है। जिसके लिए कलेक्टर ने जनपद सीईओ को बिजली विभाग से बात कर समस्या का जल्दी से जल्दी निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैघ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को वृत्त चौरई अंतर्गत ग्राम चांद क्षेत्र में आबकारी विभाग एवं पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग एवं पुलिस स्टाफ चांद के द्वारा आज वृत्त चौरई के अलग-अलग स्थानों में दबिश दी गई जिसमें वृत्त के ग्राम जमतरा, कुम्भपानी, पोनियां, बादगांव में दबिश के दौरान अलग-अलग स्थानों से 2000 किलोग्राम महुआ लहान एवं 30 लीटर अवैध हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं दो चढ़ी भट्टी बरामद की गई .
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में वृत्त परासिया प्रभारी अधिकारी द्वारा आज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारांगा, गायगोहान दसवा मील एवं सोनापिपरी ग्राम में अवैध मदिरा विक्रताओ तथा मदिरा निर्माण के अड्डों में प्रभावी सघन दबिश कार्यवाही की गई। इस दबिश कार्यवाही में सबसे पहले ग्राम बारांगा में नाला किनारे झाड़ियों में तलाशी लेने पर 10 प्लास्टिक की कुप्पी में रखा 200 किलो महुआ लहान तथा एक चालू भट्टी में आरोपी सहित पकड़ा गया, जहाँ लगभग 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा भी बरामद कर प्रकरण कायम किया।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में वृत्त चाँदामेटा प्रभारी अधिकारी द्वारा आज उमरेठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दबक, पाथर पूंजी, घाना पिंडरई एवं उमरेठ ग्राम में अवैध मदिरा विक्रताओं तथा मदिरा निर्माण के अड्डों में प्रभावी सघन दबिश कार्यवाही की गई। इस दबिश कार्यवाही में सर्वप्रथम ग्राम दबक में वक मकान की तलासी लेने पर 07 प्लास्टिक की बोतलों में 14 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद के प्रकरण कायम किया।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा समय-समय पर जारी स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पी.एच.ई.) खंड परासिया के अंतर्गत स्थापित समस्त हैंडपम्पों एवं ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों का विस्तृत सर्वेक्षण एवं निरीक्षण कार्य उप-यंत्रियों द्वारा मिशन मोड में धरातल पर किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सतत, सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखना है।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यालय के अलावा जिले के सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
म.प्र. जन अभियान परिषद भोपाल के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन तथा तामिया विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के नेतृत्व एवं उपस्थिति में जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड तामिया के सेक्टर क्रंमांक-3 ग्राम पंचायत लहगडुआ में चयनित नवांकुर सतपुडांचल जन कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा नाग नदी में बोरी बंधान किया गया।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज जिले के विकासखंड बिछुआ के पशु चिकित्सालय बिछुआ एवं खमारपानी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित पाए गये। इस दौरान उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा विभागीय लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, जैसे ऑनलाइन कृत्रिम गर्भाधान एंट्री, केसीसी के आवेदन बैंकों में जमा करना, पशु उपचार, बधियाकरण, गौशालाओं में कृत्रिम गर्भाधान करना एवं निकृष्ट सांडों का बधियाकरण करना, दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण 17 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है, आदेश के अनुरूप पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण, नस्ल सुधार की जानकारी देते हुए पशुपालकों को रील भेजना एवं लाभ पहुंचाने के लिये निर्देश दिए गए।
