कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में वृत्त चौरई में आज आबकारी विभाग एवं पुलिस स्टाफ चांद के द्वारा अलग-अलग स्थानों में दबिश दी गई, जिसमें वृत्त के ग्राम नौलझिर, बम्हनी, देवरी, कुकरई, सिंगोड़ी में दबिश के दौरान अलग-अलग स्थानों से 1000 किलोग्राम महुआ लहान एवं 25 लीटर अवैध हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं एक चढ़ी भट्टी बरामद की गई .
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज बिछुआ तहसील के अंतर्गत आने वाले जमुनिया कला से लोहारबतरी मार्ग पर निर्माणाधीन सुदूर सड़क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का मौके पर ही परीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम चौरई श्री प्रभात मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी साथ थे।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाडा श्री सुशांत हुद्दार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13 दिसंबर 2025 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आज वृत्त चाँदामेटा एवं परासिया में प्रभारी अधिकारी द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नोनी, दरबई, मायावाडी एवं जामुनझिरी के अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों में सघन दबिश कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में सर्वप्रथम ग्राम नोनी में नाला के किनारे 30 प्लास्टिक की पन्नी रखे लगभग 1500 कि.ग्रा. महुआ लहान बरामद किया गया, वही ग्राम दरबई के अंतर्गत नाला के किनारे झुरमुट में 32 प्लास्टिक की बोरी में रखा लगभग 1600 कि.ग्रा. महुआ लहान सहित कुल 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया।
राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 140 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार एवं अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यालय के अलावा अन्य सभी एसडीएम और विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल थे।
ज्ञात हो की एस आईआर सर्वे 2025 मैं प्रशासनिक अमला सर्वे कार्य हेतु दिन-रात लगा हुआ है इस तारतम्यता में चौरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाली तहसील चौरई चांद और बिछुआ के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करने हेतु चौरई स्थित लाॅन में आज दिन रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन एसडीएम प्रभात मिश्रा के मार्गदर्शन एवं चांद चोरई बिछुआ तहसीलदार की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें चौरई तहसीलदार पुष्पेंद्र पांडे, बिछुआ तहसीलदार अमित कुमार, चांद तहसीलदार सुश्री सोभना ठाकुर ,नपा सीएमओ अभय राज सिंह , विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार बघेल, खाद्य अधिकारी श्री राजेंद्र वरकडे की उपस्थिति से मंंच हुआ शोभायमान सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम प्रभात मिश्रा के वक्तव्य से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात समस्त शिक्षकों सुपरवाइजर नोडल अधिकारी बीएलओ मास्टर ट्रेनर जिन्होंने एस आई आर सर्वे कार्य में उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए पुष्प माला एवं प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात भोजन उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया उक्त कार्यक्रम का संचालन पहलाद सोनी सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंच का सफल संचालन किया गया उक्त कार्यक्रम में समस्त सम्मानित हुए शिक्षक, नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर ,मास्टर ट्रेनर, पटवारी उपस्थित रहे
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायन शनिवार को रात्रि में ट्राइबल ब्लॉक तामिया की ग्राम पंचायत धूसावानी के ग्राम मोयापानी पहुंचे और खुले आसमान के नीचे चौपाल लगाकर जनजातीय ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी अमले द्वारा गत दिवस वृत्त चौरई में गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम आमाझिरी रोड थाना चौरई के अंतर्गत आरोपी अशोक कुमार वर्मा पिता नान्हो वर्मा उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 चमन घाटी चौरई, थाना चौरई जिला छिंदवाड़ा की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 63 बल्क लीटर देशी मसाला शराब बरामद की गई।
Transcript Unavailable.
