जांच के बाद राशन दुकान संचालक पर मामला दर्ज

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में बारिश का इंतजार कर रहे किसान के लिए अच्छी खबर है। शनिवार से एक बार फिर मानसूनी बादल सक्रिय होते जा रहे हैं। और रविवार को पूरी तरीके से सक्रिय हो जाएंगे। शुक्रवार शाम से ही ठंडी हवाएं और बादलों का डेरा जमने की संभावनाएं तेज हो गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही बदलिया एवं मध्य प्रदेश के आसपास से लौट रहे बादल हिमालय से टकराकर लौटने लगे हैं। जिसका मिलन होने के बाद बारिश होने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही है। बीते 1 सप्ताह से बारिश ना होने से छिंदवाड़ा हर्रई विकास खंड में सूखे जैसे जैसे हालात बने हुए हैं। वही गर्मी और उमस से मौसमी बीमारी अपने पैर पसार रहे हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण में बरती जा रही लापरवाही को लेकर बीते दिनों जिला कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राशन वितरण में बरती जा रही लापरवाही को लेकर कलेक्टर को अवगत कराया गया था। और मोबाइल वाणी ने इसे प्राथमिकता से उठाया था ।और अब राशन वितरण में बरती जा रही लापरवाही को लेकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। रंगीनखापा ग्राम पंचायत में राशन वितरण में की गई लापरवाही की शिकायत के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने इस मामले की जांच सहायक आयुक्त अधिकारी को सौंपी हैं। वही तो अधिकारी रंगीनखापा स्थित राशन दुकान पहुंच कर मामले की जांच की आपूर्ति अधिकारी जेपी लोधी ने रंगीनखापा राशन दुकान में राशन वितरण की बढ़ती जा रही अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को दी थी। इसके बाद जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी जेपी लोधी ने मामले की जांच सहायक आपूर्ति अधिकारी आर एस बरकडे सहित एक अन्य अधिकारी को सौंपी है।

पुलिस कर रही लगातार अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही

अधिकारियों कर्मचारियों के साथ जन अभियान परिषद के कोरोना वायलेंटियर्स का रहा विशेष सहयोग

संजय दुबे हुए स्थानांतरित

पाइल्स और अनेक रोगों के लिए लाभदायक

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल सौंसर आगमन के दौरान रमेश पातुरकर के निवास पर पहुंचकर चमत्कारी हनुमान मंदिर के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. देवराव पातुरकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । साथ ही परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामराव महाले, अजय चौरे, नानाभाऊ मोहोड, पूर्व पर्यटन उपाध्यक्ष संतोष जैन,भाजपा जिला अध्यक्ष बंटती साहू, राजु परमार्थ,धोटेजी, सहित पातुरकर परिवार से पुत्र किशोर पातुरकर ,रमेश पातुरकर, भतीजे दिनकर पातुरकर ,तुकाराम पातुरकर, श्रीराम खंडाईत, नाती अक्षय ,अभिषेक, कृणाल पातुरकर, आशिष गाडवे, साक्षी पातुरकर, प्रीति खंडाईत के अलावा पत्रकार गयाप्रसाद सोनी , रमेश पाठे, गणेश हिवरकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि शहर में इन दिनों डेंगू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। और मलेरिया विभाग में स्टाफ की कमी के चलते शहर के कई इलाकों में लार्वा नष्टीकरण भी नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मलेरिया विभाग में पीजी कॉलेज और डीडीसी कॉलेज के एनसीसी कैडेट में एंटी डेंगू ड्राइव अभियान में शामिल किया गया है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में राशन वितरण व्यवस्था जिले के कई जगह विवादित है। कई समय पर दुकानें नहीं खुल रही है, तो कई विक्रेता की शिकायत की जा रही है। ऐसे ही एक मामला बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में आया है। ग्राम पंचायत रंगीनखापा और नवेगांव से आए ग्रामीणों ने विक्रेता की शिकायत कर आरोप लगाया। कि विक्रेता ग्रामीणों को तीन माह का निर्धारित राशन नहीं दे रहा है ,और मशीन में अंगूठा लगवा रहा है।वहीं नवेगांव और रंगीनखापा से बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। और आरोप लगाया कि ग्रामीणों को 3 माह का पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है।