मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल गाने के माध्यम से बता रहे हैं, कि बार-बार शिकायत कर थक चुके किसान ने मंगलवार को कलेक्टर प्रांगण में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कलेक्ट्रेट प्रांगण में किसान के जहर खाने की खबर से अफसर भी भटक के रह गए। आनन-फानन में किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार होने के पश्चात नागपुर रेफर किया गया । वही ज्ञात हो कि मंगलवार को कलेक्टर परिसर में जनसुनवाई आचार संहिता के चलते स्थगित कर दी गई थी। परंतु किसान जनसुनवाई में अपने जमीन के बंटवारे को लेकर तहसीलदार और नरसला के पटवारी ज्ञानदेव राउत द्वारा लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। और इसके लिए उन्होंने जनसुनवाई में शिकायत भी दर्ज की थी। परंतु निराकरण नहीं निकल पाया और ना ही कोई सुनवाई हो पाई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में राशन वितरण व्यवस्था जिले के कई जगह विवादित है। कई समय पर दुकानें नहीं खुल रही है, तो कई विक्रेता की शिकायत की जा रही है। ऐसे ही एक मामला बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में आया है। ग्राम पंचायत रंगीनखापा और नवेगांव से आए ग्रामीणों ने विक्रेता की शिकायत कर आरोप लगाया। कि विक्रेता ग्रामीणों को तीन माह का निर्धारित राशन नहीं दे रहा है ,और मशीन में अंगूठा लगवा रहा है।वहीं नवेगांव और रंगीनखापा से बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। और आरोप लगाया कि ग्रामीणों को 3 माह का पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर के औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव की जेसीओ गैस पाइप कंपनी के कामगार प्रबंधक अपनी मांग मनवाने 11 दिनों से भटक रहे हैं। कामगार 4 दिन पहले सांसद नकुल नाथ से मिले थे ।कामगारों की उम्मीद अब सांसद के आश्वासन पर टिकी हुई है। मंगलवार को प्रदर्शन के साथ होने वाली बैठक में 1 दिन आगे बढ़ा दी गई है। वहीं कामगार प्रतिदिन कंपनी गेट के सामने धरना दे रहे हैं ।कामगारों का आरोप है, कि 1 वर्ष पूर्व श्रम विभाग और प्रशासनिक अधिकारी के बीच हुए समझौते का प्रबंधन पालन नहीं कर रहा है ।और कामगार को10 दिन पूर्व इसके विरोध में आवाज उठाने पर प्रबंधक ने इशारा कर पुलिस प्रशासन ने कामगारों को जबरन कंपनी के बाहर निकाल दिया । इधर श्रमिकों की मांग पर कंपनी प्रबंधक के अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

ज्योतिष पाठयक्रम लागू कर देश में अंधश्रद्धा फैला रहा इग्नू विवेकवादी संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, चेताया आंदोलन करेंगे -------------------------------------------------------------------------------- सौंसर । ज्योतिष को वैज्ञानिक आधार नहीं है, खगोलशास्त्र ज्यातिष को मान्यता नहीं देता । फिर भी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इस वर्ष से ज्योतिष में दो वर्षीय मास्टर ऑफ आर्ट्स प्रोग्राम शुरू किया है। इग्नू ऐसा कर लोगों में अंधश्रद्धा फैला रहा है, लोगों को भग्यवादी, रूढ़ीवादी बना रहा है। इस पाठयक्रम को मान्यता नहीं मिलना चाहिए यह मांग विवेकवादी संगठन तर्कशील विचार समिति एवं अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने की है। ज्योतिष पाठयक्रम पर प्रतिबंध नहीं लगने पर दोनो संगठनों ने आंदोलन करने की बात कहीं हैं। मंगलवार को दोनो संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम श्रेयास कूमट को सौंपे हैं। ज्ञापन में कहा है कि एक और भारतीय संविधान अनुच्छेद की धारा 51 ए/एच के अनुसार वैज्ञानिक चिंतन के लिए सरकार कटिबद्ध है। वही दुसरी और इग्नू ज्योतिष विषय का पाठयक्रम शुरू कर संविधान में बनाई गई व्यवस्था के विरूद्ध कार्य कर रहा है। विश्व के 186 वैज्ञानिकों में 19 नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक है, इन्हों ने ज्योतिष को नकारा है। इतना ही नही तो युवाओं में वैचारिक क्रांति लोने वाले विवेकवादी तर्कवादी स्वामी विवेकानंद, देश के संत और समाज सुधारकों ने ज्योतिष को लोगों को ठगने, उन्हें गुमराह कर उनका शोषण करने की विद्या बताई है। ज्ञापन सौंपने पीकेएस गुर्वे, वामन ठोंबरे, दिनकर पातुरकर, योगेश गौतम, गणेश अंबाडारे, विजय धुंडे, रत्न्माला पीसे, एकनाथ गुर्वे, डॉ रितु मालोदे, मीराबाई भक्ते, अंकित धामनकर व संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्णा के अंतर्गत आने वाला बढ़ चिचोली में एटीएम मशीन लगवाने की मांग लोगों द्वारा उठाए हैं जिस तरीके से कोरोनावायरस को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो या फिर पैसों की जरूरत के लिए बैंक का रुख करना पड़ता है। परंतु इस क्षेत्र में एटीएम मशीन उपलब्ध नहीं होने से लोगों की मांग है ।कि बढ़ चिचोली में एटीएम मशीन उपलब्ध कराई जाए जिससे हितग्राही को इसका लाभ मिल सके।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम डिंडोरी से कमलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनके ग्राम में पाइप लाइन का सर्वे किया गया था लेकिन पाइप लाइन अभी तक लगाया नहीं गया है। जिसकारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह कहते है कि हैंडपंप में आ रही समस्याओं के कारण उनके ग्राम में पेयजल व्यवस्था पूर्ण तरीके से बाधित हैं। इसलिए वह चाहते है कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें ।

छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड पाढुर्णा की ग्राम डुडीवाणी से कमलेश कुमार धुर्वे मोबाइलवाणी से बता रहे है कि 29 जून को वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया था ।परंतु वैक्सीन ग्राम में नहीं पहुंची और ग्रामीणों के लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाई ।आज 23 जुलाई हो चुकी है। परंतु वैक्सीन अब तक के ग्राम में नहीं पहुंच पाए लोगों में वैक्सीन लगाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। परंतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन अब तक हमारे ग्राम में नहीं पहुंचाई गई है। और ना ही हमें मिल पाई है ।लोग वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं।

रामाकोना देवी मार्ग निर्माण को पूर्ण करने सौपकर दी आंदोलन की चेतावनी विगत 20 वर्षों से रामाकोना देवी मार्ग निर्माण मात्र 100 मीटर कार्य अपूर्ण रहने से बारिश में आवागमन ठप हो जाता है, जिससे जरा सी बारिश होने पर ग्रामीणों का आना जाना बाधित हो जाता है, इस हेतु ग्रामीणों द्वारा पूर्व में आत्मदाह चक्का जाम भी आयोजित किया गया था, परंतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्य पूर्ण होने की आश्वासन दिए थे, एवं चक्काजाम आंदोलन को स्थगित किया था परंतु आज तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, आज दिनांक 28 जून 2021 को ग्रामीणों द्वारा एसडीएम सौसर के नाम ज्ञापन दिया वही क्षेत्रीय विधायक विजय चोरे द्वारा मौका स्थल पर उपस्थित होकर ग्रामीणों से चर्चा की एवं उक्त कार्य 1 सप्ताह तक कार्य प्रारंभ नहीं किया तो ग्रामीणों के साथ विधायक विजय चौरे भी अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ करेंगे, ग्रामीणों ने कार्य प्रारंभ करने की मांग रखी, ग्रामीणों में उपस्थित पुनाराम बावीसटाले, सुनील तिवारी, संदीप लोनारे, गणेश अंबाडरे, अन्नाजी रूंघे, प्रमोद पातुरकर, उमराज गौतम, जागेश्वर धुंडे, आदि उपस्थित थे, साथ ही एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे,

वाचनालय भवन का नहीं हुआ निर्माण उजागर हो रही है ग्राम पंचायत की लापरवाही मामला - ग्राम पंचायत देवी का ---------------------------------------------------------------------- सौसर विकास खंड की ग्राम पंचायत देवी में निर्माण कार्यों को लेकर भारी लापरवाही उजागर हो रही है । ग्राम पंचायत देवी में एक नया मामला प्रकाश में आया है ।सन् 2018 में सांसद निधि से वाचनालय हेतू ढाई लाख रुपए की स्विकृति हुई है । जिसका विधिवत भूमीपुजन सन् 2019 में किया गया था किन्तु वर्तमान तक भवन नहीं बन पाया । यह वाचनालय ग्राम से लगभग महज 200 मी दुरी पर घडेला रोड पर है । और उक्त निर्माण कार्य का भूमि-पूजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी सौसर के ब्लाक अध्यक्ष पुनाराम बाविस्टाले के हस्ते पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थितियों में संपन्न हुआ था । वाचनालय निर्माण न होने से पुस्तक प्रेमियों में रोष व्याप्त है । ज्ञात हो की इसी भुमीपूजन कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक समन्वयक पहुंचे थे और ग्राम में स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय हेतू भूमी चयन किया था जहां पर आज अधुरा शौचालय बनकर पड़ा है । ग्रामपंचायत की लापरवाही एवं अनियमितताएं सामने ला रहा है ।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला संवादाता दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सौसर विकासखंड की ग्राम पंचायत देवी का एक किसान ग्राम पंचायत के चक्कर काट रहा है । ग्राम देवी निवासी कृषक सुभाष नागोराव बडवाईक ने अपने निजि खेत मे ग्राम पंचायत के माध्याम से मनेरेगा के तहत कुआ निर्माण का कार्य प्रांरभ किया था । बडवाईक के कथनानुसार उन्हे मात्र बीस हजार रुपये की एक किस्त प्राप्त हुई है और कुआँ निर्माण अधुरा है कुआ निर्माण हेतू मेरे द्वारा कृषी कार्य हेतू 32 हजार रुपये कर्ज लेकर कुआ निर्माण हेतू खर्च किया साथ ही 20 हजार रुपये नगदी सामृग्री क्रय की है । शेष किस्त न मिलने से कुआ निर्माण अधुरा पड़ा है ।बरिश सुरु हो चुकी ऐसे मे कुआ कभी भी धस सकता है वही पंचायत प्रबंधन के फिछे चक्कर काट रहा है । बडवाईक द्वारा आगे बताया गया की अब मै कर्ज बाजारी बन चुका हूॅ अब मेरे पास कुआ निर्माण हेतू खर्च करने के लिए रुपये है और नही खेत को लगाने के लीए पंचायत प्रशासन ध्यान दे और कुआ निर्माण पुरा करने शेष राशी आवंटित करे । रोजगार सहायक द्वारा बताया गया की पंचायत स्तर से शेष किस्त हेतू कार्यवाही की गयी जब राशी आयेगी उन्हे प्राप्त हो जायेगी ।