रामाकोना देवी मार्ग निर्माण को पूर्ण करने सौपकर दी आंदोलन की चेतावनी विगत 20 वर्षों से रामाकोना देवी मार्ग निर्माण मात्र 100 मीटर कार्य अपूर्ण रहने से बारिश में आवागमन ठप हो जाता है, जिससे जरा सी बारिश होने पर ग्रामीणों का आना जाना बाधित हो जाता है, इस हेतु ग्रामीणों द्वारा पूर्व में आत्मदाह चक्का जाम भी आयोजित किया गया था, परंतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्य पूर्ण होने की आश्वासन दिए थे, एवं चक्काजाम आंदोलन को स्थगित किया था परंतु आज तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, आज दिनांक 28 जून 2021 को ग्रामीणों द्वारा एसडीएम सौसर के नाम ज्ञापन दिया वही क्षेत्रीय विधायक विजय चोरे द्वारा मौका स्थल पर उपस्थित होकर ग्रामीणों से चर्चा की एवं उक्त कार्य 1 सप्ताह तक कार्य प्रारंभ नहीं किया तो ग्रामीणों के साथ विधायक विजय चौरे भी अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ करेंगे, ग्रामीणों ने कार्य प्रारंभ करने की मांग रखी, ग्रामीणों में उपस्थित पुनाराम बावीसटाले, सुनील तिवारी, संदीप लोनारे, गणेश अंबाडरे, अन्नाजी रूंघे, प्रमोद पातुरकर, उमराज गौतम, जागेश्वर धुंडे, आदि उपस्थित थे, साथ ही एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे,