मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल गाने के माध्यम से बता रहे हैं, कि बार-बार शिकायत कर थक चुके किसान ने मंगलवार को कलेक्टर प्रांगण में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कलेक्ट्रेट प्रांगण में किसान के जहर खाने की खबर से अफसर भी भटक के रह गए। आनन-फानन में किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार होने के पश्चात नागपुर रेफर किया गया । वही ज्ञात हो कि मंगलवार को कलेक्टर परिसर में जनसुनवाई आचार संहिता के चलते स्थगित कर दी गई थी। परंतु किसान जनसुनवाई में अपने जमीन के बंटवारे को लेकर तहसीलदार और नरसला के पटवारी ज्ञानदेव राउत द्वारा लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। और इसके लिए उन्होंने जनसुनवाई में शिकायत भी दर्ज की थी। परंतु निराकरण नहीं निकल पाया और ना ही कोई सुनवाई हो पाई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।