मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल सौंसर आगमन के दौरान रमेश पातुरकर के निवास पर पहुंचकर चमत्कारी हनुमान मंदिर के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. देवराव पातुरकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । साथ ही परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामराव महाले, अजय चौरे, नानाभाऊ मोहोड, पूर्व पर्यटन उपाध्यक्ष संतोष जैन,भाजपा जिला अध्यक्ष बंटती साहू, राजु परमार्थ,धोटेजी, सहित पातुरकर परिवार से पुत्र किशोर पातुरकर ,रमेश पातुरकर, भतीजे दिनकर पातुरकर ,तुकाराम पातुरकर, श्रीराम खंडाईत, नाती अक्षय ,अभिषेक, कृणाल पातुरकर, आशिष गाडवे, साक्षी पातुरकर, प्रीति खंडाईत के अलावा पत्रकार गयाप्रसाद सोनी , रमेश पाठे, गणेश हिवरकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
