मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा से वंचित रह गए। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में दूसरा मौका दिया है। 31 अगस्त तक सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। महाविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि यूजी व पीजी की परीक्षा से वंचित विद्यार्थी से संपर्क करें उन्हें दिए गए दूसरे मौके की जानकारी उपलब्ध कराएं। ताकि साल बर्बाद ना हो सके। और उन्हें परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सके। साथ ही छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के करीब 1 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए थे। इसी को देखते हुए शासन ने उन्हें दूसरा मौका दिया है।
