मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के सांसद नकुल नाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है ।साथ ही शुभकामनाएं संदेश में उन्होंने छिंदवाड़ा जिले का एक पारंपरिक पर्व रक्षाबंधन एवं भुजरिया का त्यौहार है। उसे शांति सद्भावना पूर्वक मनाने की अपील की है साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यह त्यौहार मनाने की अपील की गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।