मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बीते 2 पखवाड़े से जेसीओ गैस कंपनी में कामगारों की हड़ताल चल रही है। प्रबंधक को प्रशासन के पास कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है ।वहीं शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने कामगारों के समर्थन में कंपनी गेट पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कामगारों की बैठक में शामिल हुए विधायक विजय रेवनाथ चौरे ने कामगारों की मांगों का समर्थन किया है। वही कामगारों की हड़ताल के 14 दिन भी सुबह की पाली में कामगारों के साथ कंपनी गेट पर पहुंचे वहीं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल ठाकरे ने कहा कि कामगारों के संबंध में बात करने से नकार दिया है। बीते एक पखवाड़े से पैसे निकाल इकारी की उपस्थिति में समस्या का हल निकालने का प्रयास प्रबंधक के अड़ियल रवैए के कारण सफल नहीं हुआ है।