मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में इन दिनों वायरल फ्लू का प्रकोप बना हुआ है। इसमें लोग तेज बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। बुखार 102 से 105 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसी परिवार से एक को शुरू हो गया हो तो पूरा परिवार संक्रमित हो रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है, कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इन फ्लू से प्रभावित हो रहे हैं।