सौंसर- सौंसर के लाखनवाड़ी जंगल सत्याग्रह की 91 वर्षगांठ पर शनिवार को नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में हम फाउंडेशन के तत्वावधान में मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य शैलजा बत्रा ने की। हम फाउंडेशन के संरक्षक अधिवक्ता एमएम पुरी विषेश अतिथि थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ गुलाबराव पांडे, सचिव प्रशांत तुपकर, तर्कशील संस्था सचिव पीकेएस गुर्वे, सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर, बीआरसी भास्कर गावंडे ने जंगल सत्याग्रह का इतिहास, इस से जुड़े स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के कार्य की जानकारी दी साथ ही और पौधारोपण और इस के संरक्षण की आवश्यकता पर विचार रखे। इस अवसर पर आयोजकों के आग्रह पर स्कूल प्राचार्य की और से यह निर्णय भी लिया कि उत्कृष्ट विद्यालय में स्थित स्वतंत्र संग्राम सेनानी स्मारक पर प्रति वर्ष जंगल सत्याग्रह की वर्षगांठ मनाई जाएगी। ताकि छात्रों को देश के आजादी में शामिल स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के जीवन कार्य से अवगत कराते हुए उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर सके। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सूर्यकीर्ति काले ने किया। इस अवसर पर शिक्षक रविंद्र मांगे, सजंय गवनेकर, सलिम शेख, योगेष गौतम, सुरेश वाघमारे व स्कूल स्टॉफ उपस्थित था।
