Bharat Delhi Mausam vaigyanik ne Kiya alert Bharat ke Kai rajyon mein ho sakti hai musladhar barish
बहादुरगढ़, हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि यहाँ की कई कम्पनियाँ सरकार के निर्देशों के बाद भी लॉक डाउन की अवधि के तीन महीने का पीएफ और इएसआई का पैसा एक साथ काट रही हैं। सरकार को इनके ख़िलाफ़ जाँच कर कारवाई करनी चाहिए।
गुरुग्राम से सोनू साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सप्ताह में पाँच दिन काम होने और दो दिन सम्पूर्ण लॉक डाउन रखने का निर्णय लिया है। बिहार में पटना-सीतामढ़ी में भी लॉक डाउन हो गया है। इसे देखते हुए फ़रीदाबाद-गुरुग्राम के श्रमिकों में भी लॉक डाउन का भय व्याप्त हो गया है, लेकिन हरियाणा में अभी इस तरह की कोई चर्चा नहीं है, सब निर्भर करता है हरियाणा में कोरोना-संक्रमण की स्थिति पर।
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से सोनू ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड में खेला जा रहा था। जिस मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 204 रन पर ढेर हो गई थी।
प्लाज्मा दान से बच रहा जान
कौशल विकास की ओर बड़े कदम
उद्योग विहार, गुरुग्राम से नंद किशोर साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि हमारे देश में बढ़ते हुए अपराध का सबसे बड़ा कारण उसे मिलने वाला पुलिस-राजनीतिक संरक्षण है। इसी वजह से संगीन अपराधों में लिप्त व्यक्ति को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कहना पड़ा, लेकिन इसका कोई फ़ायदा नहीं हुआ। इसी के परिणाम हैं विकास दूबे जैसे अपराधी। ये चुनाव जीतकर जनप्रतिनिधि बनकर सांसद और विधायक बनते हैं, तो इनसे हम क्या उम्मीद कर सकते हैं! ज़रूरत है हमें संगठित होकर इनके ख़िलाफ़ खड़े होने और इनका बहिष्कार करने का, तभी हम सभ्य समाज की परिकल्पना साकार कर सकते हैं।
उद्योग विहार, गुरुग्राम से नंद किशोर साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से दिल्ली को हो रही पानी की समस्या, गिरते भूजल-स्तर और गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए अवैध और अत्यधिक भूजल-दोहन को रोकने और वर्षा-जल-संचयन की आवश्यकता पर ज़ोर दे रहे हैं। घरेलू और औद्योगिक प्रयोग के लिए बोरवेल लगाने-हेतु भूजल-निगम की अनुमति अनिवार्य होनी चाहिए। इन सबके लिए लोगों को भी जागरूक करना होगा।
गुरुग्राम से अलीगढ़-निवासी क्रेन-चालक शाहिद खान साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लॉक डाउन के बाद कोई काम नहीं है। इनके साथ काम करने वाले सभी लोगों को ये साथ में ही गाँव लेते गए। सरकार द्वारा की गयी अधिकांश घोषणाएँ और प्रयास नाकाफ़ी हैं। पाँच महीने हो गए किराया दिए हुए।
Transcript Unavailable.
