गुरुग्राम से सोनू साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सप्ताह में पाँच दिन काम होने और दो दिन सम्पूर्ण लॉक डाउन रखने का निर्णय लिया है। बिहार में पटना-सीतामढ़ी में भी लॉक डाउन हो गया है। इसे देखते हुए फ़रीदाबाद-गुरुग्राम के श्रमिकों में भी लॉक डाउन का भय व्याप्त हो गया है, लेकिन हरियाणा में अभी इस तरह की कोई चर्चा नहीं है, सब निर्भर करता है हरियाणा में कोरोना-संक्रमण की स्थिति पर।
