उद्योग विहार, गुरुग्राम से नंद किशोर साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से दिल्ली को हो रही पानी की समस्या, गिरते भूजल-स्तर और गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए अवैध और अत्यधिक भूजल-दोहन को रोकने और वर्षा-जल-संचयन की आवश्यकता पर ज़ोर दे रहे हैं। घरेलू और औद्योगिक प्रयोग के लिए बोरवेल लगाने-हेतु भूजल-निगम की अनुमति अनिवार्य होनी चाहिए। इन सबके लिए लोगों को भी जागरूक करना होगा।