उद्योग विहार, गुरुग्राम से नंद किशोर साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि हमारे देश में बढ़ते हुए अपराध का सबसे बड़ा कारण उसे मिलने वाला पुलिस-राजनीतिक संरक्षण है। इसी वजह से संगीन अपराधों में लिप्त व्यक्ति को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कहना पड़ा, लेकिन इसका कोई फ़ायदा नहीं हुआ। इसी के परिणाम हैं विकास दूबे जैसे अपराधी। ये चुनाव जीतकर जनप्रतिनिधि बनकर सांसद और विधायक बनते हैं, तो इनसे हम क्या उम्मीद कर सकते हैं! ज़रूरत है हमें संगठित होकर इनके ख़िलाफ़ खड़े होने और इनका बहिष्कार करने का, तभी हम सभ्य समाज की परिकल्पना साकार कर सकते हैं।