जिले में अक्टूबर के महीने का दूसरे सप्ताह खत्म होने की ओर है। लेकिन मानसून की विदाई होती नजर नहीं आ रही है। जिले में अधिकांश क्षेत्रों में खरीफ फसल पक कर तैयार होकर अब किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक साथ तीन वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण बारिश हो रही है। जिले में बीते 24 घंटों के दौरान छह तहसील क्षेत्रों में 5 मीमी औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। वही मौसम विशेषज्ञों की माने तो जिले में बादलों की आवाजाही बने रहने के साथ ही 48 घंटों के दौरान गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

प्रत्येक मंगलवार के भांति इस मंगलवार को भी शहरी ग्रामीण एवं दूर-दराज अंचल से ग्रामीणों ने पहुंचकर 156 आवेदन कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में प्रस्तुत किए । जिसमें से जिला कलेक्टर ने इन आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए निर्धारित किया है। साथ ही इन समस्याओं के निराकरण हेतु तत्परता के साथ कार्य सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया ।

शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शालाओं में चल रहे शैक्षणिक कार्यों सहित अन्य की जांच के लिए बीआरसी सहित बी एस सी, सी ए सी को दिन बांटे गए हैं। जहां हर महीने अपने निर्धारित दिनों में स्कूलों की मॉनिटरिंग करना है ।लेकिन जिला मुख्यालय में आने वाली रिपोर्ट के अनुसार स्कूलों की मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। जिसको लेकर जिला शिक्षा केंद्र परियोजना समन्वयक ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए सीएससी, बीएससी को स्कूलों की मॉनिटरिंग का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और निर्धारित दिनों में स्कूलों के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया है।

नैनपुर- मंडला के गेट कन्वर्जन और इसके बाद फाइनल ट्रायल को महीनों बीत चुके हैं । लेकिन अब भी रेलवे की ओर से घोषित छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन चलाने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। वैसे तो इस ट्रेन को चलाए जाने के लिए डीआरएम ने अपने दौरे में अगस्त माह से चलाए जाने का दावा किया था, जो कि गलत साबित हुआ है। भले छिंदवाड़ा -नैनपुर ट्रेन को चलाए जाने को लेकर कोई तैयारी नहीं है, लेकिन इस बीच अब नैनपुर- मंडला रेल चलाए जाने की तारीख घोषित कर दी गई है। 13 अक्टूबर को यह ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और जिले के सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आ रहा है ।सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वमुख्यमंत्री कमलनाथ औ, जिले के सांसद नकुलनाथ 14 अक्टूबर को छिंदवाड़ा आगमन होगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सोमवार को समीक्षा बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर ने हर दिन तकरीबन 200 आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने टारगेट तय करने के लिए कहा है, ताकि आगामी काम समय पर हो सके कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेते हुए, श्री सुमन ने कहा कि समय सीमा प्रकरणों के लंबित 11 प्रकरण की विभाग वार और अधिकारीवार व समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन,जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरण, विभिन्न आयोग वरिष्ठ कार्यालय और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की और समय सीमा में अपेक्षित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के द्वारा यूजी पाठ्यक्रम के रिजल्ट जारी करने से पहले ही प्रवेश प्रक्रिया बंद होने के कारण जिले के करीब 400 से ज्यादा विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं। पीड़ित विद्यार्थियों ने प्रवेश पाने के लिए पोर्टल को खोलने की मांग उच्च शिक्षा मंत्री से की है। दरअसल बता दें कि स्टूडेंट ने जिला भाजपा अध्यक्ष बंटी साहू और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने चोरी के पूर्व विधायक रमेश दुबे को ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थियों में नीरज डोंगरे ,अभिषेक बूढ़ेकर, राजकरण सूर्यवंशी सहित छात्रों ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट 26 सितंबर को घोषित किया था ।लेकिन पीजी कॉलेज में प्रवेश के पोर्टल उनके पहले ही बंद हो चुके हैं। जिसके कारण जिले के करीब 400 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश पाने से वंचित रह गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा शुरू हो चुकी है। इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव लाकर प्रश्न पत्र भोपाल से आ रहे हैं। उसके बाद अब इनके मूल्यांकन को लेकर भी आदेश जारी कर दिया है। बोर्ड पैटर्न की तर्ज पर कक्षा 9 में से 11 वीं तक की तिमाही परीक्षा का मूल्यांकन वार्षिक परीक्षा की भांति विकासखंड के दूसरे विद्यालय में होगा। इसके लिए उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य समन्वयक होगा और मूल्यांकन को कराएंगे इसके बाद बोर्ड की तरह परीक्षा का परिणाम 31 अक्टूबर को विमर्श पोर्टल पर जारी किया जाएगा । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

जिले के शासकीय स्कूलों में योजनाओं का दावा तो किया जाता है, लेकिन वह समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल इस शिक्षा सत्र में देखने को मिल रहा है। आधा सत्र बित चुका है लेकिन अब तक विद्यार्थियों को मिलने वाले यूनिफार्म उन्हें नहीं मिल पाई है। यूनिफार्म के इंतजार में विद्यार्थी अब तक 2 साल पहले मिली पूरानी यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल जा रहे हैं। ऐसे ही कुछ हाल कक्षा छठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों को मिलने वाली निशुल्क साइकिल का भी है ।

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के बाद परासिया ब्लॉक में भी लम्पी वायरस के संध्दिग पशु मिलने के बाद पशुपालकों की चिंता निरंतर बढ़ती जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग ने बीमार पशुओं के उपचार शुरू कर दिया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जिले में लम्पी वायरस को लेकर हालात कंट्रोल में है, वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है।