मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के द्वारा यूजी पाठ्यक्रम के रिजल्ट जारी करने से पहले ही प्रवेश प्रक्रिया बंद होने के कारण जिले के करीब 400 से ज्यादा विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं। पीड़ित विद्यार्थियों ने प्रवेश पाने के लिए पोर्टल को खोलने की मांग उच्च शिक्षा मंत्री से की है। दरअसल बता दें कि स्टूडेंट ने जिला भाजपा अध्यक्ष बंटी साहू और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने चोरी के पूर्व विधायक रमेश दुबे को ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थियों में नीरज डोंगरे ,अभिषेक बूढ़ेकर, राजकरण सूर्यवंशी सहित छात्रों ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट 26 सितंबर को घोषित किया था ।लेकिन पीजी कॉलेज में प्रवेश के पोर्टल उनके पहले ही बंद हो चुके हैं। जिसके कारण जिले के करीब 400 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश पाने से वंचित रह गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।