शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शालाओं में चल रहे शैक्षणिक कार्यों सहित अन्य की जांच के लिए बीआरसी सहित बी एस सी, सी ए सी को दिन बांटे गए हैं। जहां हर महीने अपने निर्धारित दिनों में स्कूलों की मॉनिटरिंग करना है ।लेकिन जिला मुख्यालय में आने वाली रिपोर्ट के अनुसार स्कूलों की मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। जिसको लेकर जिला शिक्षा केंद्र परियोजना समन्वयक ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए सीएससी, बीएससी को स्कूलों की मॉनिटरिंग का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और निर्धारित दिनों में स्कूलों के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया है।