प्रत्येक मंगलवार के भांति इस मंगलवार को भी शहरी ग्रामीण एवं दूर-दराज अंचल से ग्रामीणों ने पहुंचकर 156 आवेदन कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में प्रस्तुत किए । जिसमें से जिला कलेक्टर ने इन आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए निर्धारित किया है। साथ ही इन समस्याओं के निराकरण हेतु तत्परता के साथ कार्य सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया ।