Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रम के रिजल्ट आने के पहले ही पीजी में प्रवेश के लिए बंद हो चुका पोर्टल के कारण सैकड़ों विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं ।वहीं नीट की तैयारी कर रहे कुछ विद्यार्थी यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश से भी वंचित रह गए हैं। जिले में करीब 500 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की मांग की जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में चक्रवाती हवाओं का असर बना हुआ हुआ है। वेदर सिस्टम सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। वहीं कहीं कहीं बौछारेे, तो कहीं रिमझिम बारिश भी देखने को मिली है। जिला मुख्यालय सहित दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही शाम को बूंदाबांदी हुई। लेकिन रात होते ही झमाझम बारिश भी देखने को मिली है। जिले के कई विकास खंडों में हल्की बारिश दर्ज की गई है लगातार हो रही बारिश के चलते अब तक की जांच की जाती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

निरंतर सड़कों पर यातायात के नियमों को ताक पर रखकर लोगों की लापरवाही लोगों के दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इसके कारण लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं । लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं। पर क्या यातायात के नियमों को फॉलो करके हम अपने और दूसरों के जीवन को बचा सकते हैं ।इन्हीं सभी विषयों पर आज हमारे साथ पूर्व जनपद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि संदीप भकने एवं छात्र पीयूष आस्टीकर ने मोबाइलवाणी के विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति को विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद में बैठक में ज्ञापन सौंपा है। इसमें विशेषकर छात्रों को किड और समय पर परिणाम नहीं देना साथ ही समय पर परीक्षा ना होना बताया जा रहा है ।

प्रदेश में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव होने से इसका असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। दशहरे पर्व पर जिले के 8 तहसीलों में रिमझिम बारिश हुई है। गुरुवार को भी जिले में बादलों की आवाजाही बनी रही ।वहीं मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पूरे सप्ताह में जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञ भी माने तो 5 अक्टूबर के आसपास मानसून की विदाई होनी थी । लेकिन लगातार एक्टिव हो रहे वेदर सिस्टम के चलते इस साल मानसून की विदाई अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के अंत तक होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, नवागत नगर निगम आयुक्त राहुल सिंह द्वारा गुरुवार को शहर की साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। फील्ड में पहुंचे कमिश्नर ने अधिकारियों को सुबह के साथ-साथ दोपहर में भी साफ सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इस साल से पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा कर दी गई है। तकरीबन 13 साल बाद शासन ने बोर्ड परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। जहां पर परीक्षाओं को बोर्ड पैटर्न से हो रही वहीं दूसरी और अब तक इन कक्षाओं में कोर्स की पढ़ाई शुरू नहीं हुई है ।दरअसल इन कक्षाओं में अक्टूबर माह तक पुराने कक्षाएं यानी पिछले सत्र की पढ़ाई करना है। ब्रिज कोर्स के नाम पर पढ़ाई कराई जा रही है। जो अक्टूबर माह तक हो गई ।इसके बाद नवंबर माह से नए सत्र की पढ़ाई होगी। ऐसे में जहां बोर्ड परीक्षाएं होना है। वहीं दूसरी ओर अब तक कोर्स की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बुधवार से ही एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कहीं कहीं गरज चमक के साथ कई हल्की बारिश के साथ बारिश लगातार तीन दिन तक देखने को मिल सकती है ।बंगाल की खाड़ी में बंद रहे लो प्रेशर एरिया के कारण मंगलवार को रीवा, सतना के रास्ते नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसका प्रभाव आगामी 11 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के कृषि अनुसंधान केंद्र के डॉ विजय पाटकर ने कहा कि 120 घंटे जिले में बादलों की आवाजाही व हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। इसी दौरान 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।