मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बुधवार से ही एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कहीं कहीं गरज चमक के साथ कई हल्की बारिश के साथ बारिश लगातार तीन दिन तक देखने को मिल सकती है ।बंगाल की खाड़ी में बंद रहे लो प्रेशर एरिया के कारण मंगलवार को रीवा, सतना के रास्ते नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसका प्रभाव आगामी 11 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के कृषि अनुसंधान केंद्र के डॉ विजय पाटकर ने कहा कि 120 घंटे जिले में बादलों की आवाजाही व हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। इसी दौरान 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
