प्रदेश में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव होने से इसका असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। दशहरे पर्व पर जिले के 8 तहसीलों में रिमझिम बारिश हुई है। गुरुवार को भी जिले में बादलों की आवाजाही बनी रही ।वहीं मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पूरे सप्ताह में जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञ भी माने तो 5 अक्टूबर के आसपास मानसून की विदाई होनी थी । लेकिन लगातार एक्टिव हो रहे वेदर सिस्टम के चलते इस साल मानसून की विदाई अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के अंत तक होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
