मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि,कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई में 45 आवेदन सुनवाई के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान दिव्यांग कर्मचारियों ने जनसुनवाई में शिकायत करते हुए अलग-अलग विभाग में दैनिक वेतन भोगी के पद पर पदस्थ सभी दिव्यांग कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि महज आठ से नौ हजार रुपये वेतन पर गुजारा कर पाना मुश्किल होता जा रहा है। सभी कर्मचारी नियमितीकरण आदेश जारी किए जाएं। मंगलवार को हुई जनसुनवाई में सीईओ जनपद पंचायत हरेंद्र नारायण ने विभिन्न आवेदनों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रकरण नोट करते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि,जिले में जन सेवा अभियान के तहत अब तक 85 हजार आयुष्मान कार्ड के आवेदन बनाए जा चुके हैं। लेकिन सर्वर की समस्या के चलते अपलोड करने में समस्या आ रही है। मंगलवार को समय सीमा की बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने सभी ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में सुबह से जल्द काम शुरू करते हुए अपलोड करने की हिदायत अधिकारियों को दी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
जिले में इस सीजन में करीब 50 साल का रिकॉर्ड बारिश ने तोड़ दिया है। खेत में जलभराव होने से फसलें पूरी तरीके से सड़ गई है। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रशासन ने अतिवृष्टि से खराब फसलों की रिपोर्ट तैयार की। सर्वे रिपोर्ट में मोहखेड, छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव, तामिया और चौरई विकासखंड के एक भी गांव शामिल नहीं किए गए हैं। अमरवाड़ा के आठ,हर्रई के दो ,परासिया के एकमात्र गांवों में अतिवृष्टि से नुकसान की बात कही गई है। इसी को लेकर किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त किए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में 3 ब्लॉको में लम्पी वायरस के संध्दिग पशु मिलने के बाद संवेदनशील इलाकों में पशु बाजार प्रतिबंधित कर दिया है ।पड़ोसी जिलों व महाराष्ट्र की सीमा से लगे गांव में वैक्सीनेशन कराया जा रहा है ।ग्रामीणों को इसके संबंध में जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग ने छिंदवाड़ा, मोहखेड और बिछुआ में चार बीमार पशुओं के लम्पी वायरस के लक्षण देखे हैं। इन बीमार पशुओं को लम्पी वायरस संध्दिग माना जा रहा है ,हालांकि सैंपल की रिपोर्ट आने में करीबन 15 दिन का समय बताया जा रहा है। सतर्कता बरतते हुए विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
जिले में 4 अक्टूबर से बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने भी जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर महीने में बन रहे नये सिस्टम से आगामी 5 अक्तूबर से 7 अक्टूबर तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि रविवार को जिले में बादलों की मौजूदगी रहने के साथ हर्रई व अमरवाड़ा में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। वहीं छिंदवाड़ा व बिछुआ में बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। 15 अक्टूबर के बाद मौसम की विदाई होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
परमपूज्य राष्टपति महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष बातचीत एडॅ. मधुकर गायकवाड़ सरजी के साथ
दो महान महापुरुष परम पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष बातचीत डॉ अनुप सिंह के साथ विशेष बातचीत जानकारी साझा की।
