जिले में 4 अक्टूबर से बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने भी जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर महीने में बन रहे नये सिस्टम से आगामी 5 अक्तूबर से 7 अक्टूबर तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि रविवार को जिले में बादलों की मौजूदगी रहने के साथ हर्रई व अमरवाड़ा में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। वहीं छिंदवाड़ा व बिछुआ में बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। 15 अक्टूबर के बाद मौसम की विदाई होने की संभावनाएं जताई जा रही है।