मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में उज्ज्वला योजना 2.0 के अंतर्गत ढाई हजार से ज्यादा परिवारों ने केवाईसी पूरा करने के बाद भी गैस कनेक्शन पाने से वंचित रह गए हैं । रजिस्टेशन हितग्राही का पोर्टल पर फंसने की वजह से आवेदन का निराकरण नहीं हो पा रहा है। गैस कंपनियां अपनी -अपनी समस्या बता रही है। पात्र हितग्राहियों को समय पर कनेक्शन जारी होने की वजह से आवेदनों की कतार बढ़ती जा रही है। वहीं जिले में उज्वला योजना 2.0 के पात्र परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने के लिए जिले में 66 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला मुख्यालय के ग्रामीण अंचल बिछुआ और मोहखेड में लम्पी वायरस के चार संदिग्ध पशुओं के मिलने के बाद आसपास के इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है। बीमार पशुओं के परिवहन पर पूर्ण तरीके से रोक लगा दी गई है ।चारागाह और जलाशयों में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं पशु चिकित्सा विभाग ने छिंदवाड़ा, मोहखेड और बिछुआ के चार बीमार पशुओं के लम्पी वायरस के लक्षण देखे हैं। इस बीमार पशुओं को लंबी वायरस से संदिक माना जा रहा है। सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही वायरस की पुष्टि होगी। गाइडलाइन के अनुसार जिले में लम्पी वायरस की रोकथाम के लिए बीमार पशुओं के परिवहन पर रोक लगा दी गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा शनिवार को पहली बार 1लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में प्रदेश स्तर पर नंबर वन आया है। शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें छिंदवाड़ा को यह उपलब्धि हासिल हुई है। 10 लाख की आबादी वाले सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार होने के कारण शनिवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शहर के प्रथम नागरिक महापौर विक्रमा आहके ,जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और पूर्व नगर निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह को संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया गया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा से नैनपुर के बीच 4 घंटों में सफर पूरा होगा ।इसको लेकर गेट कन्वर्जन के बाद छिंदवाड़ा नैनपुर तक ट्रेन चलाने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। रेलवे ने पहले छिंदवाड़ा से नैनपुर तक ट्रेन चलाई जाने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद अब इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार छिंदवाड़ा से नैनपुर तक 4 घंटों में सफर पूरा हो जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में लम्पी डिजिट के चार संदिग्ध पशुओं के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। अब तक लम्पी वायरस की पुष्टि नहीं हो पाए हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में लम्पी डिजिट को लेकर लोगो खासे दहशत में नजर आ रहे हैं ।वहीं पशुओं में फैली लम्पीवायरस की दस्तक कि जिले में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पशु चिकित्सा विभाग ने बीमार पशु में से चार के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। लम्पी वायरस से बचाव के साथ-साथ उनके रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर गाइडलाइन जारी की जा रही है। साथ ही इन 4 पशुओं में जो सैंपल लिए हैं ।उन्हें जांच में भेजने के बाद ही उन पशुओं को कोरेन्टीन कर दिया गया है। और लोगों को लेकर जानकारी दी गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में गरीबों को गेहूं की जगह आटा बांटने की तैयारी शासन ने शुरू कर दी है। जिले में गेहूं के भंडारण की जानकारी मांगी गई है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही शासन ने राशन दुकानों से गरीबों को गेहूं की जगह आटा वितरित करने की तैयारी कर ली है। शासन के द्वारा गरीबों परिवारों को सस्ती दरों पर व कोरोना की वजह से मुफ्त राशन भी मुहैया कराया जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि, जिले के छह नगरीय निकायों के चुनाव में 4 पार्षदों में भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की हैं। वही नगर पालिका अवसर में 15 वार्डों में से 14 पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी को भी जीत मिली है। वहीं जुन्नारदेव नगर पालिका में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है, यहां पर 11 वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की,वहीं 6 कांग्रेसके खाते में आई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

जिले में जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य में बरती लापरवाही के खिलाफ तीन ठेका फर्म के खिलाफ पीएचई विभाग में ब्लैक लिस्टेड करने का प्रस्ताव इसे को भेज दिया है। इन फर्मों ने जिले के चार ब्लॉक के 21 निर्माण कार्य का ठेका लिया था। समय अवधि पूर्ण होने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। वही जल जीवन मिशन के तहत छिंदवाड़ा डिवीजन की तीन ठेका फर्म ने 9 माह की निर्धारित समयावधि में 50 फिसदी काम भी पूरा नहीं किया है।