पशुओं पर लंपी वायरस से हो रही बिमारी पर लंपी वायरस क्या है और इसके उपायों पर पशु चिकित्सक की राय

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में लम्पी वायरस संध्दिग मवेशियों के सैंपल रिपोर्ट अब तक पशुपालन विभाग को नहीं मिल पाई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ,लक्षण दिखाई देने पर उपचार के बाद मवेशी जल्द ठीक हो रहे हैं। ग्रामीणों को जागरूक कर बॉर्डर के इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं जिले के मोहखेड, छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव,बिछुआ, पाढुर्णा और परासिया ब्लॉक से लम्पी वाइरस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब तक की जांच रिपोर्ट विभाग को नहीं मिल पाई है ।इनकी वजह से अब तक जिले में कोई लम्पी वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। लक्षण दिखाई देने पर गाइडलाइन का पशु पालन को गाइड लाइन के साथ सुझाव दिए जा रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्णा के अंतर्गत ग्राम सावरगांव क्षेत्र में बाइपास के समीप एक खेत में लम्पी वायरस के प्रकोप के चलते एक गाय की मौत हो गई। पशुपालक चंद्रशेखर कोल्हे ने कहा कि खेत में पहले पल रही गाय बीते 1 सप्ताह से बीमार थी। मैं उनका नियमित उपचार करवा रहा था। उसमें लम्पी वायरस के लक्षण देखे गए। गुरुवार को दोपहर गाय ने दम तोड़ दिया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के विकासखंड पांढुर्णा के दौरान पारडी में लम्पी संध्दिग बैल की मौत के बाद आसपास के गांव में पशुपालक दहशत में है ।वही पशु चिकित्सकों की टीम ग्रामीणों को जागरूक कर सतर्क रहने की हिदायत दे रहे हैं। हालांकि अधिकारियों की मानें तो अब तक जिले में भेजे गए एक भी सैंपल की रिपोर्ट नहीं मिली है। जिसको देखते हुए हालात बिल्कुल ठीक है। वही जानकारी के अनुसार पांढुर्ना के ग्राम पारडी में पशुपालक माधवराव का कहना है कि उनका बैल कुछ दिन पहले बीमार था। बैल के शरीर पर गांठ व छाले उभर आए थे। सरकारी पशु चिकित्सालय के अलावा निजी चिकित्सालय से भी बैल का उपचार कराया था। हालत लगातार गंभीर होने से उसकी मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत मृतक बैल को दफनाया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के बाद परासिया ब्लॉक में भी लम्पी वायरस के संध्दिग पशु मिलने के बाद पशुपालकों की चिंता निरंतर बढ़ती जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग ने बीमार पशुओं के उपचार शुरू कर दिया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जिले में लम्पी वायरस को लेकर हालात कंट्रोल में है, वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला मुख्यालय के ग्रामीण अंचल बिछुआ और मोहखेड में लम्पी वायरस के चार संदिग्ध पशुओं के मिलने के बाद आसपास के इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है। बीमार पशुओं के परिवहन पर पूर्ण तरीके से रोक लगा दी गई है ।चारागाह और जलाशयों में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं पशु चिकित्सा विभाग ने छिंदवाड़ा, मोहखेड और बिछुआ के चार बीमार पशुओं के लम्पी वायरस के लक्षण देखे हैं। इस बीमार पशुओं को लंबी वायरस से संदिक माना जा रहा है। सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही वायरस की पुष्टि होगी। गाइडलाइन के अनुसार जिले में लम्पी वायरस की रोकथाम के लिए बीमार पशुओं के परिवहन पर रोक लगा दी गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में लम्पी डिजिट के चार संदिग्ध पशुओं के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। अब तक लम्पी वायरस की पुष्टि नहीं हो पाए हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में लम्पी डिजिट को लेकर लोगो खासे दहशत में नजर आ रहे हैं ।वहीं पशुओं में फैली लम्पीवायरस की दस्तक कि जिले में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पशु चिकित्सा विभाग ने बीमार पशु में से चार के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। लम्पी वायरस से बचाव के साथ-साथ उनके रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर गाइडलाइन जारी की जा रही है। साथ ही इन 4 पशुओं में जो सैंपल लिए हैं ।उन्हें जांच में भेजने के बाद ही उन पशुओं को कोरेन्टीन कर दिया गया है। और लोगों को लेकर जानकारी दी गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते है।

छिंदवाड़ा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के पशुओं में भी लम्पी वायरस जैसे लक्षणों की दिखाई दिए हैं। इसकी पुष्टि के लिए लिए सैंपल भोपाल भेजी गयी है। यह वायरस अन्य प्रदेशों के गायों में भी देखा जा रहा है

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले में पशुओं में लंबी डिजिट संक्रमण की पुष्टि हुई है ।लगातार फैल रही इस बीमारियों को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने पशुओं में लंबी स्कीम डिजिट फैलने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य और बैतूल जिले से छिंदवाड़ा जिले में पशुओं के आवागमन पर आगामी आदेश तक पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगा दिया है ।यह प्रतिबंध सभी हाट/ बाजारो और पशु मेलों पर भी लागू रहेगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

जिले में पशुओं मे लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के लिए जिले के पशु चिकित्सालय को अलर्ट जारी कर दिया है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ एस जी एस पक्षवार ने जिले के पशुपालकों से अपील की है कि, वे लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण किसी भी पशु में दिखने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सालय में सूचित करें ।वर्तमान स्थिति को देखते हुए पशुओं के परिवहन से बचे। पक्षवार ने कहा कि गोवंश  और भैंसवंश से पशुपालकों के लिए यह फैलने वाली लम्पी स्किन डिजीज विषाणु जनित रोग है।