जिले के शासकीय स्कूलों में योजनाओं का दावा तो किया जाता है, लेकिन वह समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल इस शिक्षा सत्र में देखने को मिल रहा है। आधा सत्र बित चुका है लेकिन अब तक विद्यार्थियों को मिलने वाले यूनिफार्म उन्हें नहीं मिल पाई है। यूनिफार्म के इंतजार में विद्यार्थी अब तक 2 साल पहले मिली पूरानी यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल जा रहे हैं। ऐसे ही कुछ हाल कक्षा छठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों को मिलने वाली निशुल्क साइकिल का भी है ।