उच्चतम न्यायालय ने यातायात के नियमों को सख्ती से पालन करने को लेकर नियमों को जारी किया है। जिसमें हेलमेट को प्राथमिकता देते हुए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। इसी को लेकर जिले में बाइक सवारों की सुरक्षा के लिए यातायात टीम ने चालानी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देश पर गुरुवार को सबसे पहले पुलिस विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के चालान काटे गए।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मिलावट मुक्त अभियान और आगामी त्यौहारों के चलते खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। गुरुवार को मोहखेड और शहर की मिठाई दुकानों व कारखानों की जांच की गई। जहां मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए गए। वह लेब जाएंगे। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा ने कहा कि गुरुवार को शहर के राज्यपाल चौक स्थित वैशाली राजपुरोहित के मिठाई बनाने के कारखाने और पाटनी टॉकीज स्थित न्यू बनारस के मिठाई बनाने के कारखानों की जांच की गई ।साथ ही इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में महंगाई से राहत को 38 फ़ीसदी किए जाने एवं रुके हुए एरियर्स को जल्द दे तथा सभी पेंशनर्स को आयुष्मान कार्ड में शामिल किए जाने जैसी मांगों को लेकर परेशनाथ संयुक्त मोर्चे में अपनी आवाज बुलंद कर मध्य प्रदेश डीएमके नाम इन मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में रबी सीजन के लिए किसानों को गेहूं, चना, सरसों, अलसी सहित अन्य फसलों की उन्नत किस्म और गुणवत्ता युक्त भी उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुवार को कृषि उपसंचालक कार्यालय में जिले की बीज उत्पादक समिति और संस्थान की बैठक में उप संचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने संस्थाओं के पदाधिकारियों को हिदायत दी है। साथ ही सिंह ने सभी समितियों से उपलब्ध बीच की संस्थावाद जानकारी हासिल की है। उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों की मिट्टी और सिंचाई की उपलब्धता के आधार पर बीज को लेकर सलाह दी जाए ।बीज के अंकुरण की स्थिति सहित होनी चाहिए । बोरी या पैकिंग पर बीच की समस्त जानकारी होनी चाहिए। किसानों को उपलब्ध किया जाए बैठक में समितियों के पदाधिकारियों सहित और उनसे जुड़ी जानकारियों पर विशेष चर्चा की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

बीते कई दिनों से मोबाइल वाणी की पहल... "सड़कों पर होते हादसो से कितना सीख रहे हम?" यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, और हाल ही में इस कार्यक्रम से जुड़ी यातायात के नियमों को लेकर उच्चतम न्यायालय जबलपुर द्वारा हेलमेट को अनिवार्य करने को लेकर दिशा -निर्देश जारी किए गए हैं. इसको लेकर बीते दिनों मोबाइल वाणी पर कार्यक्रम से जुड़कर हमारे साथ जानकारी साझा की थी. उन्होंने आज गांधीवादी व लोहिया वादी विचारक डाॅ. अनुप सिंह ने मोबाइलवाणी पर फीडबैक दिया है।

Transcript Unavailable.

जिले में बीते 3 दिनों से बौछार के साथ रिमझिम बारिश लगातार जारी है। यही सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा है। सुबह से जिले में बादलों की आवाजाही बनी रही एवं जिला मुख्यालय सहीत अन्य क्षेत्रों मे भी बारिश देखने को मिली है । साथ ही जिले के विकासखंड मोहखेड, सौंसर सहित कई ब्लॉकों में झमाझम बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की विदाई के 4 दिन शेष बचे हैं।

जिले में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मिलावट से मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के बस स्टॉप से 600 किलोग्राम मावा जप्त किया है । जिसकी कीमत 1 लाख 20 हज़ार हैं। मावा सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया है, इसके अलावा एक अन्य टीम द्वारा परासिया स्थित नमकीन निर्माण इकाई की जांच की। जहां सैंपल जप्त किया गया है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन से सिंगल क्लिक के माध्यम से संभल योजना के अंतर्गत 345 करोड की राशि का अंतरण किया। इसके तहत छिंदवाड़ा के टाउन हॉल में नगर निगम और श्रम विभाग द्वारा लाइव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष साहू संभल 2.0 योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए ।जिसमें संभल 2.0 के तहत 439 लोगों को तो इसका लाभ मिला ।जिसमें कुल 9 करोड 41 लाख वितरित किए गए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शासन द्वारा मध्य सत्र में पांचवी और आठवीं की बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा आयोजित करने के आदेश से प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अधर में अटक गया है। अशासकीय शाला संघ की ओर से आगामी सत्र में बोर्ड एग्जाम की करने की मांग रखी गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अशासकीय शाला संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया ।जिसमें उन्होंने कहा कि मार्केट में एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबे संचालित की जा रही है। जबकि शासन पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा प्रकाशित पुस्तकों से परीक्षा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर परीक्षा होती है तो बच्चों के भविष्य अंधकार में जा सकता है, क्योंकि एनसीईआरटी की किताबें अभी उपलब्ध नहीं है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।