मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने तामिया, देलाखारी और चावलपानी की दवा दुकानों की जांच की 5 दुकानों से कफ सायरप समेत छह दवाओं के सैंपल जप्त किए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। औषधि निरीक्षक विवेकानंद यादव ने कहा कि तामिया के श्री गणेश मेडिकल एवं सर्जिकल एजेंसी में मिले कफ सायरप के लेबल पर नियमानुसार वार्निंग नहीं लिखी गई लिखी होने की वजह से सब के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। और इन सैंपल को भोपाल लैब भेजा जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला पंचायत समिति की गठन होने के बाद पहली बार सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई ।यहां पर शिक्षा स्वास्थ्य, जिला पंचायत अंतर्गत स्वास्थ्य अभियान, स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक की। शुरुआत में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य ने विभाग प्रमुखों की उपस्थिति नहीं होने पर नाराजगी जताई। वहीं जिला पंचायत में योजना की अधिकारियों को जानकारी मांगी गई ।विस्तार से जानकारी न देने पर माहौल गरमा गया। जिला पंचायत सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मिलावट से मुक्त अभियान और आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम जिलेभर में मिठाई दुकानों की जांच कर रही है। शुक्रवार को भी जिले के शहरों समेत सौंसर और पांढुर्णा में मिठाई दुकानों की जांच कर फूट टीम ने मिठाई और नमकीन, मैदा,घी समेत अन्य खाद्य सामग्री का सैंपल लिया। और सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजा जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी में इस साल बिकने आने लगा है। वैसे तो पिछले साल की तुलना में मक्के की आवाज बहुत कम है। मंडी अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार को 6 हजार 276 क्विंटल मक्के की आवक रही, जिसका दाम 1 हजार 700 से 2 हजार 400 प्रति क्विंटल के आसपास रहा है। इसके पहले कृषि उपज मंडी में मक्के की आवक सितंबर के अंतिम सप्ताह या फिर अक्टूबर के पहले सप्ताह में बंपर हो जाती थी। लेकिन इस बार अब बहुत कम है। मंडी अधिकारियों की मानें तो दीपावली के बाद मक्के की आवक बढ़ सकती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, उच्चतम न्यायालय ने बीते दिनों यातायात के नियमों को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के एसपी विवेक अग्रवाल के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस इन दिनों हेलमेट मुहिम के तहत निरंतर ट्रैफिक में नियम का परिपालन में 173 लोगों के चालान काटे गए हैं। जिसमें से दो पुलिस जवान, 41 सरकारी कर्मचारी बिना हेलमेट 1157 और 8 ऐसे लोग जो तीन सवारी बैठाकर वहां चला रहे थे। पर कार्रवाई की गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मानसून का कोई भी हालही में सिस्टम अभी हाल ही में एक्टिव नहीं है। जिसके कारण हवाओं का रुख उत्तरी पश्चिमी होने लगा है। रात का तापमान भी लुढ़क रहा है। सुबह-शाम ठंड का एहसास भी होने लगा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी मानसून जबलपुर संभाग के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष प्रदेश से जा चुका है। जिसकी निर्गमन लाइन छिंदवाड़ा होकर गुजर रही है। बीते 24 घंटों में जिले के कहीं बारिश दर्ज नहीं हुई है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। लेकिन न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिले में न्यूनतम पारा 20 डिग्री के नीचे आ चुका है ।मानसून की विदाई दो से 3 दिन में जिले से होने की संभावनाएं जताई जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

कन्हान नदी महोत्सव स्थल से रेत उत्खनन रोकने सौपा ज्ञापन ******************************************* पैठनतुल्य श्रीतिर्थ क्षेत्र रामाकोना नगरी मे संत एकनाथ षष्ठी मेला का तहत कन्हान नदी महोत्सव एवं संत मिलन समारोह स्थल से रेत उत्खनन रोकने की मांग की गई है। जनपद पंचायत सदस्य डॉ गुलाबराव पांडे, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य सौ. सुमन पातुरकर, श्री एकनाथ षष्ठी कन्हान नदी महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष श्यामराव जैवार ग्राम पंचायत के स्थानिय पंच आकाश खंडाईत. सौ. सुरेखा जैवार संत लिलामृत घाट परिसर समिति से तुकाराम पातुरकर सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर ने संयुक्त रुप से तहसीलदार मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि कन्हान नदी को क्षेत्र मे पवित्र नदी के रुप मे दर्जा दिया प्राप्त है, नदी मे प्रति वर्ष की रंगपंचमी के दुसरे दिन श्री एकनाथ षष्ठी कन्हान नदी महोत्सव एवं संत मिलन समारोह में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं इस स्थल से रेत उत्खनन होने से आयोजन व यहां पहुचने वाले श्रध्दालुओं को परेशानी होती है नदी मे इसी स्थान पर प्रशासन ने मुर्ति विर्सजन स्थल बनाया है। साथ ही वर्ष भर विविध धार्मिक आयोजन होते हैं। इस स्थल पर पर वर्षभर अस्थी विर्सजन के लिए भी लोग आते है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से संबंध्द महाविद्यालय की बीएएलएलबी ऑनर्स नवे सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित एविडेंस की परीक्षा में कोर्स के बाहर के प्रश्न होने की शिकायत परीक्षार्थी द्वारा की गई थी। यह शिकायत सही पाई गई है। इस प्रकरण को परीक्षा परिणाम समिति के समक्ष रखा गया। शिकायत सही पाए जाने पर समिति ने उक्त प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त की अनुशंसा की है। यह परीक्षा आगामी 21 अक्टूबर को अपराहन 2 बजे से 5 बजे तक सतपुड़ा महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। क्लिक कर और ओ सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्णा के अंतर्गत ग्राम सावरगांव क्षेत्र में बाइपास के समीप एक खेत में लम्पी वायरस के प्रकोप के चलते एक गाय की मौत हो गई। पशुपालक चंद्रशेखर कोल्हे ने कहा कि खेत में पहले पल रही गाय बीते 1 सप्ताह से बीमार थी। मैं उनका नियमित उपचार करवा रहा था। उसमें लम्पी वायरस के लक्षण देखे गए। गुरुवार को दोपहर गाय ने दम तोड़ दिया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन चलाने को लेकर बीते कई दिनों से आश्वासन दिए जा रहे थे। उसी बीच में कई सामाजिक संगठनों ने इस को लेकर ज्ञापन सौंपकर जल्द ट्रेन चलाने की मांग की थी। ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे प्रबंधक के सामने मांग रखी थी। हाल ही में ट्रेन सुविधा के लिए अलग-अलग सामाजिक संगठन आगे आने लगे हैं। हालात यह है कि लगातार मिल रहे समय से अब नाराजगी भी देखने को मिल रही है। और आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिक संगठन ने एक बार फिर ज्ञापन देकर ट्रेन चलाई जाने और अन्य ट्रेन सुविधा को बढ़ाए जाने के लिए 19 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है ।यदि इसके पहले ट्रेन नहीं चलाई जाती है। तो 20 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन परिसर में धरना दिया जाएगा। यानी आप ट्रेन चलाने में हो रही देरी जनाक्रोश में तब्दील होते जा रही है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।