मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से संबंध्द महाविद्यालय की बीएएलएलबी ऑनर्स नवे सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित एविडेंस की परीक्षा में कोर्स के बाहर के प्रश्न होने की शिकायत परीक्षार्थी द्वारा की गई थी। यह शिकायत सही पाई गई है। इस प्रकरण को परीक्षा परिणाम समिति के समक्ष रखा गया। शिकायत सही पाए जाने पर समिति ने उक्त प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त की अनुशंसा की है। यह परीक्षा आगामी 21 अक्टूबर को अपराहन 2 बजे से 5 बजे तक सतपुड़ा महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। क्लिक कर और ओ सुन सकते हैं।