मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला पंचायत समिति की गठन होने के बाद पहली बार सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई ।यहां पर शिक्षा स्वास्थ्य, जिला पंचायत अंतर्गत स्वास्थ्य अभियान, स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक की। शुरुआत में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य ने विभाग प्रमुखों की उपस्थिति नहीं होने पर नाराजगी जताई। वहीं जिला पंचायत में योजना की अधिकारियों को जानकारी मांगी गई ।विस्तार से जानकारी न देने पर माहौल गरमा गया। जिला पंचायत सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं