मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने तामिया, देलाखारी और चावलपानी की दवा दुकानों की जांच की 5 दुकानों से कफ सायरप समेत छह दवाओं के सैंपल जप्त किए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। औषधि निरीक्षक विवेकानंद यादव ने कहा कि तामिया के श्री गणेश मेडिकल एवं सर्जिकल एजेंसी में मिले कफ सायरप के लेबल पर नियमानुसार वार्निंग नहीं लिखी गई लिखी होने की वजह से सब के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। और इन सैंपल को भोपाल लैब भेजा जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।