जिले की फ़ूड टीम ने सोमवार को प्राइवेट बस स्टैंड में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने इंदौर से छिंदवाड़ा आए 8 पारसलों की जांच की। जांच के दौरान ढाई सौ क्विंटल डोडा बर्फी मिली, बर्फी का बिल न होने पर टीम ने बर्फी जब्त कर लिया है। बर्फी के सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब में भेजे जाएंगे। दीपावली त्यौहार को देखते हुए बसों से मिठाई और मावा शहर में आ रहा है। सोमवार को सुबह लगभग 5 बजे फूट टीम ने मानसरोवर और राजीव गांधी बस स्टैंड में अचानक निरीक्षण किया।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की नगरी निकाय चुनाव के तहत सोमवार को जुन्नारदेव, सौसर नगरपालिका के साथ मोहगांव नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हुए हैं। तीनों निकायों में भाजपा को आसानी से सत्ता हासिल हुई है। मोहगांव नगर परिषद में भाजपा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग का सामना भी करना पड़ा। एक क्रासवोटीग का नुकसान होने के बाद भी उपाध्यक्ष पद पर भाजपा को ही जीत मिली है। जिले के तीनों निकायों में सोमवार को पार्षदों का प्रथम सम्मेलन हुआ। तीनों निकायों में भाजपा के पार्षद की संख्या अधिक होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से जीत हासिल हुई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मिलावट से मुक्त अभियान के तहत खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम मिठाई दुकानों और कारखानों की जांच कर रही है ।रविवार को टीम ने बिछुआ, जुन्नारदेव सहीत शहरी क्षेत्र में मिठाई दुकानों की जांच की जा रही है। साथ ही मिठाइयों के सैंपल जांच में जब्त किए गए। सभी खाद्य सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे जाएंगे। वहीं रविवार को भी बिछुआ और उमरानाला क्षेत्र में मिठाई दुकानों की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा और रूपराव सनोडिया द्वारा की गई। जितू होटल और बीकानेर स्विप्टका निरीक्षण किया। इसके बाद वहां से मावा, बर्फी का सैंपल लिया गया। मिठाई भंडार से भी सैंपल लेकर भोपाल में जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के 6 में से 3 नगरी निकाय में नगर सरकार चुनने की बारी आ चुकी है। जुन्नारदेव, सौंसर और मोहगांव में 17 अक्टूबर को प्रथम सम्मेलन के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन होगा पार्षद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। तीनों निकायों में भाजपा संख्या बहुमत कांग्रेस से अधिक है। जुन्नारदेव नगर पालिका में भाजपा के 18 में से 11 पार्षद हैं, जबकि एक निर्दलीय के समर्थन के साथ संख्या बल में 12तक पहुंच गए हैं। कहां जा रहा है कि यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 1 से अधिक दावेदार होने की स्थिति में भाजपा सभी को सात कर रख रहे हैं। वही सौंसर विकासखंड में 15 में से 14 पार्षद भाजपा के हैं, जबकि एक निर्दलीय हैं ऐसे में यहां भी भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सुना जाना तय माना जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में गुलाबी ठंड के दस्तक दे चुके हैं। जिले में रात में तथा सुबह-सुबह गुलाबी ठंड पड़ने से न्यूनतम पारा 28 डिग्री तक नीचे आ गया है। लेकिन जिले में आगामी 48 घंटों में कई कई गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते जिले में 20 अक्टूबर के बाद से ही तीखी ठंड पड़ने के आसार है ।बादलों की आवाजाही के चलते दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आई है। लेकिन रविवार को मौसम की स्थिति साफ रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी पर पूर्व विधायक एवं जननेता रामराव महाले के साथ एक खास मुलाकात

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम के जानकारों के अनुसार प्रदेश में मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है। हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आ गई है। दक्षिण में मानसून की विदाई बारिश होने के कारण मिलने वाले नमी के चलते जिले में आगामी 3 दिन बदलो की आवाज ही बने रहने एवं कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद दीपावली तक दिन में सूरज की तपिश एवं रात में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगेगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन के लिए शासन ने पंजीयन की तारीख को 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दिया है। पंजीयन के दौरान किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। अब किसानों को धान के उपार्जन के लिए अपना पंजीयन 21 अक्टूबर तक करना होगा। जिले में अब तक 3 हजार 437 किसानों ने 7 हजार हेक्टेयर से ज्यादा में लगी फसल के लिए अपना पंजीयन कराया है। जिले में बाजरा, ज्वार और कपास के लिए अब तक एक भी किसान ने पंजीयन नहीं कराया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के राशन वितरण में अब शासन हितग्राहियों को गेहूँ कि जगह आटा वितरित करने की तैयारी कर रहे हैं। अगले दो माह में हितग्राहियों को राशन दुकानों से आटे का वितरण किया जाएगा। शासन स्तर पर इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जिले में हितग्राहीयो को इसका लाभ मिलेगा। शासन ने जिले से भी गेहूं के भंडारण की जानकारी मांगी है ।शासन अब गरीब परिवारों को सस्ती दरों पर गेंहू की जगह आटा वितरण करने की तैयारी कर रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले मिलावट से मुक्त अभियान के अंतर्गत जिले में विजय कई दिनों से मिलावट की लेकर फुट टीम निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं ।इसी दौरान शनिवार को भी खाद्य और औषधि प्रदेश की टीम द्वारा शहर के मिठाई दुकानों के अलावा फैनी बनाने के कारखानों की जांच की। इस दौरान खाद्य रजिस्ट्रेशन ना होने पर एक फैनी दुकान को सील किया गया। फनी और मिठाई दुकानों के सैंपल लेकर भोपाल लैब भेजा जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।