छिंदवाड़ा से नैनपुर तक ट्रेन चलाये जाने को लेकर अब लोगों का सब्र टूटता जा रहा है। रेल अधिकारियों के द्वारा बार-बार दी जा रही तारीखों के बावजूद ट्रेन शुरू नही हुई है। इसके बाद अब अलग-अलग संगठन सड़क पर उतर रहे हैं। पिछले दिनों सिवनी जिले में ट्रेन शुरू कराए जाने को लेकर हुए, धरने के बाद वरिष्ठ नागरिक संगठन ने भी 19 अक्टूबर तक ट्रेन शुरू कराए जाने का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद मांग पर अमल नहीं होने के कारण 20 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक संगठनों ने धरना प्रदर्शन करने को कहा है।

छिंदवाड़ा जिले में दीपावली त्यौहार के पूर्व बाजार में खरीदी की रौनक है। ऐसे में किसी भी प्रकार की वारदात ना हो और लोगों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराने के लिए पुलिस मुस्तैद है। शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस टीम पैदल गश्त कर रही है ।इसके अलावा यातायात के नियमों को सुचारू रूप से लोगों के पालन और हेलमेट अनिवरीयता पर बल देते हुए पुलिस प्रशासन सभी को समझा रहे हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योग्य मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के किसानबहुल्य लिए खेती करते हैं ।ऐसे में विकासखंडवार फसलों का चयन कर भी जो की व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जाए। इस साल सांरसों का रकबा बढ़ सकता है ।ऐसे में किसानों को अलग-अलग किस्मों के बीज उपलब्ध कराया जाए ।गरीब किसानों को सब्जी बीज की मिनी किट प्रदान की जाए। यह बातें बुधवार को जिला पंचायत की कृषि स्थाई समिति की बैठक में उठाए गए हैं। कृषि उपसंचालक कार्यालय में बैठक लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने गायों में लम्पी वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बीमार पशुओं के उपचार से पुख्ता व्यवस्था करने के लिए कहां है। वहीं कृषि स्थाई समिति सभापति संजय ठाकुर ने कहा कि किसानों को पहले सब्जी बीज की मिनी किट प्रदान की जाए। ताकि महिलाएं घर पर अपनी बढ़िया खेती में बीज का उपयोग कर सब्जी व फलों का उत्पादन कर सके। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है, जिसमे कुल 148 आवेदन पहुंचे । जिनमें भवन निर्माण, पीएम आवास में हुई गड़बड़ी, के साथ-साथ मारपीट, जमीनी विवाद और लेन-देन से जुड़े मामले पहुंची। जहां पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देशित किया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन जाते-जाते मानसूनी बादल जिले में 1 इंच बारिश कर आ गए हैं। सोमवार को सुबह से लेकर देर रात तक जीने में बादलों की मौजूदगी रही। वहीं इस दौरान सबसे अधिक चौरई विकासखंड में 84.2 मिमी बारिश दर्ज की गई ।वहीं सबसे कम बारिश छिंदवाड़ा में 5.2 मीमी आंकी गई ।इसके चलते जिले में कुल औसत बारिश 1627.7 मीमी औसत वर्षा महीने तक पहुंच गई है। जिले में अक्टूबर महीने में तो 54.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों से शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट, तेज रफ्तार और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को समझाइश देते के लिए मंगलवार शाम को एसपी विवेक अग्रवाल खुद इंदिरा तिराहे पर चेकिंग करते नजर आए हैं। इस दौरान लापरवाही सरकारी कर्मचारियों सहित अन्य वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की है। वही हेलमेट लगाकर वाहन चालक को सम्मानित भी किया है ।करीब 3 घंटे तक चली कार्रवाई में 175 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है । जिसमें 110 वाहन चालक सरकारी कर्मचारी थे ।बता दें कि हाल ही में इसको लेकर हेलमेट अनिवार्य किया है। इसको लेकर आम नागरिकों को समझाइए जारी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बुनकर और हस्तिशिलपीयों के उत्पादों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए टाउन हॉल में मंगलवार को हथकरघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ किया गया। इस मेले में चंदेरी सिल्क, महेश्वरी सिल्क साड़ी, सिल्क और ड्रेस मैटेरियल, वारासिवनी की साड़ी बनाना व हरपालपुर के फर्निशिंग ,क्लॉथ जबलपुर के संगमरमर का शिल्प ग्वालियर का एवरेडी पेज वर्कशीट, छिंदवाड़ा का मैटर शिल्प ,गोबर के दीपक, मूर्तियां व माटी शिल्प की बिक्री की जा रही है। इसी को लेकर जिला कलेक्टर ने इसका शुभारंभ किया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अगर किसी के मन में कोरोना वाकिनी को लेकर अफवाह है तो इसे दूर करने के लिए नजदीक के जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है उनसे या फिर आशा और आंगनबाड़ी से सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम विभाग ने सोमवार के लिए जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मंगलवार को भी जिले में बादलों की आवाजाही रहने वह कई कई बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। जिला मुख्यालय सहित जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। शहर में दोपहर 12बजे से आधे घंटे तो शाम को फिर झमाझम बारिश ने मौसम में ठंडक खोल दी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में सोमवार को दोपहर जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई ।बैठक में अध्यक्ष संजय पुन्हार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक बार फिर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। बैठक में अतिवृष्टि के कारण चौपट हुई फसलों और इनका सर्वे नहीं होने पर सदस्य नाराज हुए। बैठक के दौरान किसानों के सर्वे से चिंतित रहने की बात जिला पंचायत सदस्यों ने रखी। जहां अधिकारी डाटा प्रस्तुत नहीं पाए। जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित अगली बैठक में सभी जानकारी लेकर बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।