मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मिलावट से मुक्त अभियान के तहत खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम मिठाई दुकानों और कारखानों की जांच कर रही है ।रविवार को टीम ने बिछुआ, जुन्नारदेव सहीत शहरी क्षेत्र में मिठाई दुकानों की जांच की जा रही है। साथ ही मिठाइयों के सैंपल जांच में जब्त किए गए। सभी खाद्य सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे जाएंगे। वहीं रविवार को भी बिछुआ और उमरानाला क्षेत्र में मिठाई दुकानों की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा और रूपराव सनोडिया द्वारा की गई। जितू होटल और बीकानेर स्विप्टका निरीक्षण किया। इसके बाद वहां से मावा, बर्फी का सैंपल लिया गया। मिठाई भंडार से भी सैंपल लेकर भोपाल में जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
