मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में रबी सीजन के लिए किसानों को गेहूं, चना, सरसों, अलसी सहित अन्य फसलों की उन्नत किस्म और गुणवत्ता युक्त भी उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुवार को कृषि उपसंचालक कार्यालय में जिले की बीज उत्पादक समिति और संस्थान की बैठक में उप संचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने संस्थाओं के पदाधिकारियों को हिदायत दी है। साथ ही सिंह ने सभी समितियों से उपलब्ध बीच की संस्थावाद जानकारी हासिल की है। उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों की मिट्टी और सिंचाई की उपलब्धता के आधार पर बीज को लेकर सलाह दी जाए ।बीज के अंकुरण की स्थिति सहित होनी चाहिए । बोरी या पैकिंग पर बीच की समस्त जानकारी होनी चाहिए। किसानों को उपलब्ध किया जाए बैठक में समितियों के पदाधिकारियों सहित और उनसे जुड़ी जानकारियों पर विशेष चर्चा की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।