मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मिलावट मुक्त अभियान और आगामी त्यौहारों के चलते खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। गुरुवार को मोहखेड और शहर की मिठाई दुकानों व कारखानों की जांच की गई। जहां मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए गए। वह लेब जाएंगे। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा ने कहा कि गुरुवार को शहर के राज्यपाल चौक स्थित वैशाली राजपुरोहित के मिठाई बनाने के कारखाने और पाटनी टॉकीज स्थित न्यू बनारस के मिठाई बनाने के कारखानों की जांच की गई ।साथ ही इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।