जिले में बीते 3 दिनों से बौछार के साथ रिमझिम बारिश लगातार जारी है। यही सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा है। सुबह से जिले में बादलों की आवाजाही बनी रही एवं जिला मुख्यालय सहीत अन्य क्षेत्रों मे भी बारिश देखने को मिली है । साथ ही जिले के विकासखंड मोहखेड, सौंसर सहित कई ब्लॉकों में झमाझम बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की विदाई के 4 दिन शेष बचे हैं।
