जिले में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मिलावट से मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के बस स्टॉप से 600 किलोग्राम मावा जप्त किया है । जिसकी कीमत 1 लाख 20 हज़ार हैं। मावा सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया है, इसके अलावा एक अन्य टीम द्वारा परासिया स्थित नमकीन निर्माण इकाई की जांच की। जहां सैंपल जप्त किया गया है।