उच्चतम न्यायालय ने यातायात के नियमों को सख्ती से पालन करने को लेकर नियमों को जारी किया है। जिसमें हेलमेट को प्राथमिकता देते हुए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। इसी को लेकर जिले में बाइक सवारों की सुरक्षा के लिए यातायात टीम ने चालानी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देश पर गुरुवार को सबसे पहले पुलिस विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के चालान काटे गए।
