जिले में अक्टूबर के महीने का दूसरे सप्ताह खत्म होने की ओर है। लेकिन मानसून की विदाई होती नजर नहीं आ रही है। जिले में अधिकांश क्षेत्रों में खरीफ फसल पक कर तैयार होकर अब किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक साथ तीन वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण बारिश हो रही है। जिले में बीते 24 घंटों के दौरान छह तहसील क्षेत्रों में 5 मीमी औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। वही मौसम विशेषज्ञों की माने तो जिले में बादलों की आवाजाही बने रहने के साथ ही 48 घंटों के दौरान गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
