नैनपुर- मंडला के गेट कन्वर्जन और इसके बाद फाइनल ट्रायल को महीनों बीत चुके हैं । लेकिन अब भी रेलवे की ओर से घोषित छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन चलाने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। वैसे तो इस ट्रेन को चलाए जाने के लिए डीआरएम ने अपने दौरे में अगस्त माह से चलाए जाने का दावा किया था, जो कि गलत साबित हुआ है। भले छिंदवाड़ा -नैनपुर ट्रेन को चलाए जाने को लेकर कोई तैयारी नहीं है, लेकिन इस बीच अब नैनपुर- मंडला रेल चलाए जाने की तारीख घोषित कर दी गई है। 13 अक्टूबर को यह ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी।