पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधा कांत गुप्ता ने बजट को सराहा ---------------------------- शिवहर----कोरोना वैश्विक महामारी मे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया उस बजट को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह भाजपा नेता राधाकांत गुप्ता ने बहुत सराहनीय बताया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री गुप्ता ने बताया है कि इस बजट में आत्मनिर्भर पर फोकस किया गया और किसानों की लागत के डेढ़ गुना आय किया जाएगा इस बजट में 75 साल से ऊपर की उम्र की जो भी पेंशन धारी है उसे इनकम टैक्स से छुटकारा दिया जाएगा। उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को एक करोड़ लोगों को अतिरिक्त गैस दिया जाएगा। स्वास्थ्य ,शिक्षा ,बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए यह बजट कोरोना वैक्सीन 35000 करोड़ का निकालने के बावजूद यह बजट संतुलित रहा और देश हित मे है।

बजट से स्पष्ट हुआ सरकार बापूधाम मोतिहारी सीतामढ़ी भाया शिवहर रेलवे परियोजना के लिए गंभीर नही है---मुकुन्द प्रकाश मिश्रशिवहर संघर्षशील युवा अधिकार मंच के प्रवक्ता सह आरटीआई कार्यकर्ता मुकुन्द प्रकाश मिश्र ने कहा बजट से स्पष्ट हुआ है कि सरकार बापूधाम मोतिहारी सीतामढ़ी भाया शिवहर रेलवे परियोजना के लिए गंभीर नही है । यह दुखद ही नही दुर्भाग्यपूर्ण भी है । जिले के लोगों को उम्मीद था कि इस बजट में इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए धन आवंटित किया जाएगा । कहा है कि जिले के लोग दुखी और आंदोलनकारी आक्रोशित हैं । इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष गंभीर नही है उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर शिवहर में पक्ष और विपक्ष के अधिकतर नेताओ की खामोशी पर भी आश्चर्य व्यक्त किया । कहा सत्तापक्ष निष्क्रिय है लेकिन विपक्ष मौन क्यों हैं ? कहा है कि इस मुद्दे के लिए समाजिक संगठन और युवा शिवहर से पटना होते हुए दिल्ली तक आंदोलन करेगा ।

पंडरी ने बखरी को हराकर ख़िताब पर किया कब्ज़ा पुर्वी चंपारण के चिरैया प्रखंड के बड़ा जयराम में चल रहे बजरंग क्रीकेट कल्ब बड़ा जयराम द्वारा आयोजित टेनिस बॉल टूर्नामेंट के आज फाइनल मुकाबले में पंडरी के कैप्टन इंजमाम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिस ओवर में 241 बनाई पंडरी के तरफ से जफर आलम ने98 रन बनाकर आउट हुए वही एतख़ब ने 38 रनों का योगदान दिया बखरी तरफ से सतेंद्र और सुजीत कुमार ने दो दो विकेट लिए 242 रनों का पीछा करने उतरी बखरी टीम ने निर्धारित20 ओवर में 185 रन बनाकर ऑल आउट हो गई बखरी के तरफ से सब से अधिक राणा ने 88 रन बनाकर आउट हुए इस तरह से पंडरी ने बखरी को 57 रनों पराजित कर ख़िताब अपने नाम किया मुख्य अतिथि के रूप मे मुखिया प्रत्याशी हीरालाल सिंह चंदन पटेल इत्यादि ने विजेता टीम को l e d tv एवं उपविजेता टीम को साईकल दे कर सम्मानित किया टूर्नामेंट अध्यक्ष सत्रुघ्न पटेल चंदन पटेल सचिव अभिजीत कुमार स्कोरर अक्षय कुमार राजन कुमार अम्पायर चौधरी सारण सत्रुघ्न पटेल वही कॉमेंटेटर निर्मल राज एवं दीपक श्रीवास्तव ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में अपना अहम भूमिका निभाया

पुरनहिया एसपी ने किया थाने का निरीक्षण ली चौकीदार परेड की सलामी

पुरनहिया नशे की हालत में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

पुरनहिया विधायक ने किया विद्यालय सड़क का उद्घाटन

कोरोना संक्रमण मुक्त होने की राह पर शिवहर - शिवहर में अब कोरोना संक्रमण के मात्र 9 सक्रिय मामले शेष हैं शिवहर-----1 फरवरी शिवहर में अब कोरोना संक्रमण के 9 सक्रिय मामले शेष हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को जिला को जल्द संक्रमण मुक्त होने का राह आसान होता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी हो रही है,बीच में कुछ दिन एक भी मामला सामने नहीं आया है। मामलों में कमी होने पर शिवहर जिला के कोरोना मुक्त होने की संभावना लगातार बढ़ती जा रही है। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी काफी राहत महसूस कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1491 हैं, जिनमें से 1481 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में अब 9 सक्रिय मामले शेष हैं। इनमें से सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। कोविड सेंटर से सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे शिवहर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिश के बाद जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार कम होता जा रहा है। कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि जिला के सुन्दरपुर स्कूल में संचालित कोविड सेंटर में इलाजरत सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। यह शिवहर जिले के लिए अच्छी और सुखद खबर है। गाइडलाइन के अनुसार अब पॉजिटिव मिलने वाले मरीज अपने घर होम क्वारंटीन में रह रहे हैं। कोरोना के खिलाफ मजबूती से काम चल रहा,सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह ने कहा कि शिवहर जिला में कोविड 19 के खिलाफ मजबूती से काम चल रहा है। इसका नतीजा है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग और आमजन की सामूहिक भागीदारी का परिणाम सामने आया है। उन्होंने बताया कि संक्रमण कब खत्म होगा, इसके बारे में कोई नहीं जानता। इतना जरूर है कि लड़ाई लंबी चलनी है। इसके लिए हम सब तैयार हैं । इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 के संक्रमण से रहें दूर - दो गज की शारीरिक दूरी का हमेशा करें पालन - मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से करें उपयोग - भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से करें परहेज - मुँह, नाक, कान छूने से बचें - सफर के दौरान हमेशा सैनिटाइजर की छोटी बोतल हमेशा अपने पास रखें - बाहर में लोगों से बातचीत के दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें।

कोविंड-19 टीकाकरण का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण ----------------------------------- शिवहर------कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शिवहर, डुमरी कटसरी में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा ,पाथ के जिला समन्वयक अरविन्द कुमार सिन्हा,एसएमसी,वीसीसीएम (यू एन डी पी) निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जबकि शिवहर स्थित केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर युगल किशोर प्रसाद ,बीसीएम राधे श्याम चौधरी,केयर के प्रखंड प्रबंधक दीपू श्रीवास्तव,डुमरी कटसरी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक कुमार, यूनिसेफ बीएमसी मनोज कुमार सिंह,केयर इंडिया के सुबोध कुमार ने निरीक्षण किया है। जबकि पिपराही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामा शंकर प्रसाद,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक कुमार सिंह,केयर इण्डिया के प्रखंड प्रबंधक संदीप वर्मा,प्रखंड लेखा प्रबंधक रौशन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मुस्तैद पाये गये।

नए वजट को लेकर शिवहर के लोगों में उत्सुकता जगी ,कम से कम रेलवे का परिचालन हो सांसद रमा देवी की तरफ रेलवे को लेकर विश्वास विश्वास बढ़ा शिवहर----नया बजट फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में होने की उम्मीद से शिवहर के लोगों में कम से कम रेलवे को लेकर आस जाग रही है कि इस बजट में शिवहर के लिए कुछ ना कुछ जरूर होगा। इस बजट से पहले ही शिवहर के सामाजिक संगठनों ने सांसद रामादेवी से अनुरोध करते हुए मांग की है कि कम से कम रेलवे का तो परिचालन करवा दीजिए।

सीवियर कोल्ड-डे , ठंड की कनकनी से थर्ड डिग्री जैसी हालत शिवहर-----शिवहर में बर्फीली उत्तर पश्चिम हवा का कहर जारी है। इसके कारण जिले की निवासियों को सीवियर कोल्ड डे से जूझना पड़ रहा है। हवा में कनकनी होने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसा लग रहा है कि इस ठंड में थर्ड डिग्री का इस्तेमाल हो रहा हो। हवा की गति भी देखा जा रहा है जिस कारण आज रविवार को सुबह भी मौसम के तापमान में गिरावट होने की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है हालांकि कुहासा नहीं है फिर भी कनकनी है, जिस कारण बुजुर्ग लोगों की स्थिति काफी गंभीर है लोग आलाव की तरफ भाग रहे हैं। इस बाबत नारायण हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर राम किशोर सिंह ने बताया है कि उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा के कारण मौसम के तापमान में जहां गिरावट हो रही है इससे लोग परेशान हैं । डॉक्टर राम किशोर सिंह ने बताया है कि बढ़ती ठंड व कंपकंपाते को लेकर लोग सतर्क रहें। इस मौसम में गर्म पानी व गर्म भोजन का सेवन करें। बहुत जरूरत पड़े तभी लोग घर से बाहर निकली और बच्चों सहित सभी लोगों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनना चाहिए।