कोविंड-19 टीकाकरण का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण ----------------------------------- शिवहर------कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शिवहर, डुमरी कटसरी में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा ,पाथ के जिला समन्वयक अरविन्द कुमार सिन्हा,एसएमसी,वीसीसीएम (यू एन डी पी) निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जबकि शिवहर स्थित केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर युगल किशोर प्रसाद ,बीसीएम राधे श्याम चौधरी,केयर के प्रखंड प्रबंधक दीपू श्रीवास्तव,डुमरी कटसरी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक कुमार, यूनिसेफ बीएमसी मनोज कुमार सिंह,केयर इंडिया के सुबोध कुमार ने निरीक्षण किया है। जबकि पिपराही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामा शंकर प्रसाद,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक कुमार सिंह,केयर इण्डिया के प्रखंड प्रबंधक संदीप वर्मा,प्रखंड लेखा प्रबंधक रौशन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मुस्तैद पाये गये।
