बजट से स्पष्ट हुआ सरकार बापूधाम मोतिहारी सीतामढ़ी भाया शिवहर रेलवे परियोजना के लिए गंभीर नही है---मुकुन्द प्रकाश मिश्रशिवहर संघर्षशील युवा अधिकार मंच के प्रवक्ता सह आरटीआई कार्यकर्ता मुकुन्द प्रकाश मिश्र ने कहा बजट से स्पष्ट हुआ है कि सरकार बापूधाम मोतिहारी सीतामढ़ी भाया शिवहर रेलवे परियोजना के लिए गंभीर नही है । यह दुखद ही नही दुर्भाग्यपूर्ण भी है । जिले के लोगों को उम्मीद था कि इस बजट में इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए धन आवंटित किया जाएगा । कहा है कि जिले के लोग दुखी और आंदोलनकारी आक्रोशित हैं । इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष गंभीर नही है उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर शिवहर में पक्ष और विपक्ष के अधिकतर नेताओ की खामोशी पर भी आश्चर्य व्यक्त किया । कहा सत्तापक्ष निष्क्रिय है लेकिन विपक्ष मौन क्यों हैं ? कहा है कि इस मुद्दे के लिए समाजिक संगठन और युवा शिवहर से पटना होते हुए दिल्ली तक आंदोलन करेगा ।