पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधा कांत गुप्ता ने बजट को सराहा ---------------------------- शिवहर----कोरोना वैश्विक महामारी मे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया उस बजट को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह भाजपा नेता राधाकांत गुप्ता ने बहुत सराहनीय बताया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री गुप्ता ने बताया है कि इस बजट में आत्मनिर्भर पर फोकस किया गया और किसानों की लागत के डेढ़ गुना आय किया जाएगा इस बजट में 75 साल से ऊपर की उम्र की जो भी पेंशन धारी है उसे इनकम टैक्स से छुटकारा दिया जाएगा। उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को एक करोड़ लोगों को अतिरिक्त गैस दिया जाएगा। स्वास्थ्य ,शिक्षा ,बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए यह बजट कोरोना वैक्सीन 35000 करोड़ का निकालने के बावजूद यह बजट संतुलित रहा और देश हित मे है।
