*आज से रेवेन्यू अधिकारीयों व पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को टीकाकरण* --------------- 302 रेवेन्यू अधिकारियों व 572 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने टीकाकरण के लिए निबंधित किराया ----------------------------------- शिवहर-----वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने को लेकर शिवहर जिला प्रशासन के द्वारा आज से रेवेन्यू अधिकारियों व कर्मियों तथा पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को टीकाकरण लगाया जाएगा। डीपीएम पंकज कुमार ने बताया है कि इस बाबत 302 रेवेन्यू के अधिकारियों ने कोरोना टीकाकरण को लेकर निबंधित कराया है। जबकि 572 पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों के द्वारा भी टीकाकरण को लेकर निबंधित कराया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वधान में पुलिस लाइन में ही पुलिस अधिकारियों व कर्मियों जो निबंधित कराये हुए हैं उनको आज से ही टीकाकरण लगाया जाएगा, इस बाबत आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। जबकि सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में रेवेन्यू के अधिकारियों व कर्मियों को टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बताया गया है कि प्रतिदिन दोनों कैंप पर 100 -100 लोगों को टीकाकरण किया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गौरतलब हो कि इससे पहले 2355 निबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का कार्य किया गया है।
*इंटरमीडिएट परीक्षा में आज चौथे दिन 112 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित ,दो निष्कासित* ------------------------------------ आज प्रथम पाली में अंग्रेजी तो द्वितीय पाली में इतिहास की हुई परीक्षा --------------------------------- शिवहर-----इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर दोनों पाली में 112 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे वहीं 2 परीक्षार्थी प्रथम पाली में ही कदाचार करने के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किए गए जिस पर दो -दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जिला पदाधिकारी सज्जन आर के द्वारा कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए वहीं दो केंद्र अधीक्षकों सहित 29 वीक्षको को पर भी कार्रवाई की गई है। आज जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर 112 छात्र-छात्राएं दोनों पाली में अनुपस्थित रहे प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा ली गई तो द्वितीय पाली में इतिहास की परीक्षा ली गई है। स्थानीय नवाब हाई स्कूल में प्रथम पाली में 174 छात्र छात्राएं में से 171 उपस्थित रहे 3 अनुपस्थित रहा।तो द्वितीय पाली में 638 में से 628 उपस्थित रहे 10 अनुपस्थित रहा। कुशहर हाई स्कूल में प्रथम पाली में 241 में से 236 उपस्थित रहे पांच अनुपस्थित रहा। वहीं द्वितीय पाली में 332 में से 322 उपस्थित रहे 10 अनुपस्थित रहा। कलावती जियालाल अंबा हाई स्कूल में प्रथम पाली में 501 में से 496 उपस्थित रहे पांच अनुपस्थिति रहा वहीं प्रथम पाली में ही कदाचार के आरोप में 1 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। तो द्वितीय पाली में 477 में से 466 उपस्थित रहे 11 अनुपस्थित रहा। आदर्श मध्य विद्यालय शिवहर में प्रथम पाली में 70 में से 69 उपस्थित रहे एक अनुपस्थित रहा वहीं द्वितीय पाली में 223 में से 216 उपस्थित रहे 6 अनुपस्थित रहा। मध्य विद्यालय चमनपुर में प्रथम पाली में 130 में से 130 उपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 361 में से 352 उपस्थित रहे 9 अनुपस्थित रहा। हाई स्कूल फतेहपुर में प्रथम पाली में 272 में से 268 उपस्थित रहे 4 अनुपस्थित रहा वही द्वितीय पाली में 336 में से 326 उपस्थित रहे 10 अनुपस्थित रहा। प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय शिवहर में पाली पाली में 212 में से 208 उपस्थित रहे 4 अनुपस्थित रहा तो द्वितीय पाली में 340 में से 321 उपस्थित रहे और 19 अनुपस्थित रहा। प्रोजेक्ट बालिका पिपराही में प्रथम पाली में 226 में से 223 उपस्थित रहे 3 अनुपस्थित रहा वहीं एक कदाचार के आरोप में 1 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया जबकि द्वितीय पाली में 331 में से 319 उपस्थित रहे 12 अनुपस्थित रहा। इस तरह शिवहर जिले के आठो परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 1826 छात्र-छात्राएं में से 1801 परीक्षार्थी शामिल हुआ, और 25 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 3017 परीक्षार्थियों में से 2950 परीक्षार्थी भाग लिए और 87 अनुपस्थित रहे।
*दवाओं का नियमित सेवन कर फिरदौस ने खुद को टीबी मुक्त कर लिया* ------------------------------- - स्वास्थ्य विभाग ने टीबी चैंपियन से सम्मानित किया ------------------------------- शिवहर-----टीबी से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है, सामुदायिक भागीदारी से ही 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का सपना साकार होगा। इसमें हर व्यक्ति को सहयोगी बनना होगा,कुछ ऐसा ही संदेश दे रहे हैं टीबी चैंपियन फिरदौस मंसूरी। कभी ये खुद टीबी से ग्रसित और निराश थे, लेकिन नियमित दवाओं का सेवन कर खुद को टीबी मुक्त कर लिया। वे चाहते हैं कि टीबी की गिरफ्त में आए दूसरे लोग भी इससे निजात पाएं। जिले के अम्बा गांव निवासी फिरदौस को दो साल पहले लगातार खांसी आने लगी,उन्हें एमडीआर टीबी थी। फिर सदर अस्पताल जाकर नियमित रूप से सरकारी दवाएं लेने लगे,28 महीने बाद जांच में उन्हें टीबी मुक्त घोषित कर दिया गया। उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने टीबी चैंपियन के नाम से सम्मानित किया है। खत्म करना होगा मन का डर जिला के पिपराही की रहने वाली मीणा देवी को भी लगातार खांसी आने, सीने में दर्द की शिकायत थी, इसके बाद अस्पताल जांच के बाद उनमें टीबी की पुष्टि हुई। इसके बाद वह सरकारी दवा लेने लगी, वहां मुफ्त दवाएं मिलीं। कुछ महीने बाद ही वह इसे मात देकर ठीक हो गईं। खुद का उदाहरण देते हुए दूसरों को समझाती हैं कि दवा नहीं छोड़ना है। कहती हैं कि टीबी ग्रसित मरीज के परिवारजनों को समझाना पड़ता है। क्योंकि ज्यादातर परिवार के ही लोग मरीज का साथ नहीं देते हैं। डर की वजह से उसे अलग कर देते हैं। लक्षण वाले व्यक्ति रोग को छिपाएं नहीं ------------------------- जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. जियाउद्दीन जावेद ने अपील की कि यदि टीम के लोग किसी के घर पहुंचे तो टीबी के लक्षण वाले व्यक्ति अपने रोग को छिपाएं नहीं, बल्कि लक्षणों के बारे में खुलकर बताएं। टीबी रोग की पुष्टि होने पर उनका समुचित इलाज होगा। उन्होंने कहा कि टीबी हारेगा देश जीतेगा थीम पर चल रहे अभियान के दौरान टीम के लोग जन सामान्य को टीबी से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं और मरीजों की खोज कर रहे। शिवहर को टीबी मुक्त बनाने में सामूहिक सहयोग करें जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. जियाउद्दीन जावेद ने बताया कि शिवहर जिला को टीबी से पूर्णत: मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कृत-संकल्पित है। इसमें समाज के सभी जागरूक प्रबुद्ध वर्ग, सभी अस्पताल एवं चिकित्सकों एवं निजी अस्पतालों की भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि टीबी रोग पाए जाने पर रोगियों को मुफ्त दवाएं देने के साथ ही प्रतिमाह पांच सौ रुपये पोषण राशि देने का भी प्रावधान है। वहीं सावधान किया कि चिकित्सकों के परामर्श के मुताबिक पूरे कोर्स की दवा खाएं। बीच में त्रुटि होने पर रोग का समुचित इलाज नहीं हो सकेगा। अपील किया कि शिवहर जिला को टीबी रोगमुक्त बनाने में सामूहिक सहयोग करें।
**परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त गृह रक्षक नारद पांडे पर हुई कार्रवाई* ----------------------------------- परीक्षा केंद्र पर फोन का उपयोग करना पड़ा महंगा -------------------------------- शिवहर-----इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त गृह रक्षक आदर्श मध्य विद्यालय शिवहर के मुख्य गेट के पास मोबाइल फोन पर बात करते हुए पाए जाने पर जिलाधिकारी सज्जन राज शेखर के द्वारा कार्रवाई की गई है। इस बाबत केंद्र अधीक्षक सुधीर चंद्र झा आदर्श मध्य विद्यालय शिवहर को हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है तथा उसे केंद्र से बदलने के लिए निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब हो कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णत: वर्जित है। ----------------------------------- परीक्षा केंद्र पर फोन का उपयोग करना पड़ा महंगा -------------------------------- शिवहर-----इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त गृह रक्षक आदर्श मध्य विद्यालय शिवहर के मुख्य गेट के पास मोबाइल फोन पर बात करते हुए पाए जाने पर जिलाधिकारी सज्जन राज शेखर के द्वारा कार्रवाई की गई है। इस बाबत केंद्र अधीक्षक सुधीर चंद्र झा आदर्श मध्य विद्यालय शिवहर को हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है तथा उसे केंद्र से बदलने के लिए निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब हो कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णत: वर्जित है।
*दिव्यांगता प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आज से* ______________________ शिवहर____ दिव्यांगता प्रमाण पत्र को किया जायेगा ऑनलाइन । आज से प्रखंड वार शुरू होगा शिविर। प्रमाण पत्र ऑनलाइन नहीं करने वाले को अप्रैल माह से नहीं मिलेगी कोई सुविधा, सभी दिव्यांग को अपने प्रखंड स्तरीय शिविर में पहुंचकर ऑनलाइन प्रमाण पत्र करना होगा जमा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी रितु रानी ने दी जानकारी। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी रितु रानी ने जानकारी दी है कि इस बाबत शिवहर, पिपराही , पूरनहिया, डूमरी कटसरी,तरियानी तथा बुनियादी केंद्र पिपराही में ग्रुप टीम एवं बी के तहत रूट चार्ट तैयार किया है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत ऑफलाइन दिव्यता प्रमाण पत्र को ऑनलाइन किए जाने हेतु मोबाइल थेरेपी के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान करना है। इस बाबत 4 फरवरी 2021 से प्रखंड वार तिथि तय की गई है। जो 26 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जाने का तिथि निर्धारित किया गया है इस बाबत तकनीकी कर्मियों में ग्रुप ए के प्रभारी संतोष कुमार, अमित रंजन ,सुप्रिया कुमारी को बनाया गया है। जबकि ग्रुप बी के लिए राजेश कुमार, अमित रंजन, कनक लता ,अमित कुमार कौनसेलर बनाए गए हैं।
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले से संवाददाता दीपक पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बीड़ी मज़दूर अतुल्हा से साक्षात्कार किया jजिसमे उन्होंने बताया कि वे एक दिन में चार सौ से पाँच सौ बीड़ी बना लेती है। जिसकी मज़दूरी उन्हें पन्द्रह दिन में आठ सौ से नौ सौ रूपए मिलते है। वह और उनके पति दोनों मिलकर काम करते हैं और अपने परिवार का भरण पोषण भी करते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ का कोई भी फायदा नहीं मिलता है । उनके दो बच्चे है जो सरकारी स्कूल में जाते है। लेकिन सरकारी स्कूल से मिलने वाला राशन उनके बच्चे को नहीं मिलता है
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले से संवाददाता दीपक पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बीड़ी मज़दूर सकीला खातून से साक्षात्कार किया। जिसमे सकीला खतून ने यह बताया कि वे एक दिन में चार सौ से पाँच सौ बीड़ी बनाती है। जिसका पैसा उन्हें पन्द्रह दिन में चार सौ से पाँच सौ रूपए मिलते है। उनके घर में कमाने वाला और कोई भी नहीं है। बीड़ी के आमदनी से ही अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर लेती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने दोनों बच्चे को सरकारी स्कूल में दाखिला करवाया है। लेकिन सरकारी स्कूल से मिलने वाला राशन उनके बच्चे को नहीं मिलता है
शिवहर विधायक ने किया पेवर ब्लॉक सड़क का उदघाटन, पुरनहिया प्रखंड अंतर्गत सोनौल सुल्तान हाई स्कूल के प्रांगण में 12 लाख 9हजार 747 रुपये रुपये से निर्मित पेवर ब्लॉक सड़क का उद्घाटन शिवहर विधायक ने किये। ग्रामीण लोगों के साथ ग्राम और स्कूल के विकास के विषय में चर्चा किये। ग्रामीण लोग और स्कूल के प्रधानाचार्य ने विधायक जी से अनुरोध किया कि सड़क किनारे व्यावसायिक भवन बनाने का कार्य करें। जिससे स्कूल के अगल बगल के गांव के युवाओं को व्यवसाय करने का मौका मिले, और चौक चौराहों का विकास हो सके। मौका पर उपस्थित पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, पुरनहिया प्रखंड विकास पदाधिकारी, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह, कांग्रेस जिलाप्रवक्ता मुकेश सिंह, अजीत कुमार सिंह और प्रखंड क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए।
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के मोहिनी मंडल पंचायत में सुप्पी प्रखंड के से दीपक पटेल ने आमना खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे आमना खातून ने बताया कि वे बीड़ी बनाने का काम कर रही है | एक दिन में 500 या 600 बीड़ी बना लेती है, घर के दो सदस्य मिल कर बीड़ी बनाने का काम करते है।घर में 5 बच्चे है और सरकारी स्कूल में पढ़ते है उनका कहना है कि कोई सरकारी लाभ नहीं मिल पाता है
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के मोहिनी मंडल पंचायत में मारर गांव से दीपक पटेल ने नसीमा खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे नसीमा खातून ने बताया कि वे बीड़ी बनाने का काम कर रही है | एक दिन में 20 या 30 रूपए का बीड़ी बना लेती है, उन्हों ने बताया की सरकारी लाभ नहीं मिलता है
