बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले से संवाददाता दीपक पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बीड़ी मज़दूर सकीला खातून से साक्षात्कार किया। जिसमे सकीला खतून ने यह बताया कि वे एक दिन में चार सौ से पाँच सौ बीड़ी बनाती है। जिसका पैसा उन्हें पन्द्रह दिन में चार सौ से पाँच सौ रूपए मिलते है। उनके घर में कमाने वाला और कोई भी नहीं है। बीड़ी के आमदनी से ही अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर लेती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने दोनों बच्चे को सरकारी स्कूल में दाखिला करवाया है। लेकिन सरकारी स्कूल से मिलने वाला राशन उनके बच्चे को नहीं मिलता है